नवीन समाचार, देहरादून, 7 जून 2023। देहरादून की एक युवती ने नोएडा के एक युवक पर दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने के आरोप लगाये हैं। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसर देहरादून नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली युवती ने पुलिस में तहरीर देकर कहा है कि कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी पहचान नोएडा निवासी एक युवक से हुई थी। 26 अप्रैल को पीड़िता अपनी रिश्तेदारी में दिल्ली गई थी। वहां युवक उसे लेने आया और उसे ऑटो में बैठाकर नोएडा स्थित एक फ्लैट में ले गया। युवती का आरोप है कि वहां युवक ने संभवतया चाय में धोखे से उसे नशीला पदार्थ पिला किर दया। उसके बाद क्या हुआ पीड़िता को कुछ याद नहीं रहा। इसके बाद पीड़िता अकेली दिल्ली चली गई।
कुछ दिन बाद युवक ने पीड़िता को दिल्ली बुलाया और पीड़िता के मना करने पर बताया कि उसने चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया था और उसके बाद उसकी नग्न फोटो ली थी। आरोपित ने पीड़िता के मिलने नहीं आने पर उसकी नग्न फोटो उसके घर वालों को दिखाने की धमकी दी। पीड़िता डर के कारण दिल्ली के होटल में चली गई। उसके बाद युवक ने ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद दोबारा से दूसरे होटल और फ्लैट पर बुलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाए।
पीड़िता ने कहा कि इस तरह युवक लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इधर पीड़िता की चार जून को सगाई हो गई। लेकिन पीड़िता ने सभी बातें अपने मंगेतर को बताई तो मंगेतर ने रिश्ता तोड़ दिया। नगर कोतवाली प्रभारी विद्या भूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर नोएडा निवासी युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- नैनीताल की युवती दिल्ली के युवक संग पिथौरागढ़ में दिन दहाड़े झपटमारी करते हुए गिरफ्तार
- उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव में राकेश गुप्ता निर्वाचित, कई दावेदार जीत के करीब, कई मुकाबले से बाहर भी
- नैनीताल से लौटते परिवार की नई कार में आग, महिला पुलिस कर्मी और मासूम बेटे की मृत्यु
- नैनीताल पुलिस की 2 कार्रवाइयाँ : भवाली में अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, लालकुआं के आदतन अपराधी को छह माह के लिए जिला बदर
- नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार, कठोर धाराओं में कार्रवाई
- हल्द्वानी के हॉस्पिटल की जांच, 3 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा, महिला होली, विकसित भारत युवा संसद-2026, भाजपा विधायक पर कार्रवाई की मांग और ‘हर घर चर्चा–हर घर पर्चा’ अभियान
- बनभूलपुरा भूमि प्रकरण के बाद हल्द्वानी रेलवे स्टेशन विस्तार की उम्मीद, पीएम आवास पात्रता भी चर्चा में
- ‘आई लव मोहम्मद मार्च’ प्रकरण में आरोपित को सशर्त अग्रिम जमानत, जांच में सहयोग की शर्त
- प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: 1.10 लाख करोड़ के बजट का अनुमान, पोषाहार, सेब नर्सरी और नैनीताल सहित 3 फास्ट ट्रैक कोर्ट को मंजूरी
- उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव: प्रथम वरीयता मतों की गिनती पूरी, शीर्ष 23 सहित सभी के मत देखें…
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














