नवीन समाचार, नैनीताल, 7 जून 2023। (Tourist season in Sarovarnagari) सरोवरनगरी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अपने चरम पर है। इस दौरान नगर में वाहनों और सैलानियों का रेला उमड़ा हुआ है। ऐसे में नगर के आम लोग घरों से बाहर निकलने, कहीं आने-जाने पर होने वाली परेशानियों को देखते हुए घर पर ही रहने को मजबूर नजर आ रहे हैं।
ऐसा इसलिए कि नगर में नगरवासियों के लिए अपने चार पहिया और दो पहिया वाहनों पर कहीं जाना तो दूर कहीं पैदल चलकर जाना भी मुश्किल हो गया है। खासकर मॉल रोड व लोवर मॉल रोड पर वाहनों की रेलमपेल के बीच सड़कों पर पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं बची है। हालांकि इन स्थितियों में बुधवार को पुलिस की बढ़ी सक्रियता के कारण कुछ सुधार दिखाई दिया है।
अलबत्ता, रोडवेज की बसों से कहीं आना-जाना, खासकर उनमें सीट पाना तो दूर, अंदर प्रवेश करना ही मुश्किल हो रहा है। लोग, बच्चे, महिलाएं भी बसों के आते ही खिड़कियों से बसों के अंदर प्रवेश करके अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। नगर में रिक्शा या ई-रिक्शा प्राप्त करना भी लगभग असंभव हो गया है। इन वाहनों को भी तल्लीताल से मल्लीताल पहुंचने में लंबा वक्त लग रहा है। इनके कारों के इतर एक और लाइन लगा देने से दोपहिया वाहन सवार और पैदल यात्री भी लोवर मॉल रोड के करीब 5 मिनट के रास्ते को आधे घंटे में पार कर पा रहे हैं।
खासकर मल्लीताल रिक्शा स्टेंड और मल्लीताल का मस्जिद तिराहा वाहनों के लिए ‘बॉटल नेक’ साबित हो रहे हैं। यहां से गुजरने में वाहनों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बावजूद कई बार वीआईपी व वीवीआईपी के आवागमन पर पुलिस वाहनों को रोकने से भी गुरेज नहीं कर रही है। इन स्थितियों में नगर वासी घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार
- काशीपुर में 22 वर्षीय युवती की पड़ोस के घर में कनपटी पर गोली लगने से संदिग्ध मौत, पड़ोसी परिवार फरार, कहीं तमंचे से रील बनाने का प्रयास तो नहीं किया जा रहा था…
- गड्ढों के कारण जीवित हुआ एम्स से मृत घोषित व्यक्ति, वापस एम्स में भर्ती, अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच खुलीं आंखें
- नैनीताल : नाबालिग से दुष्कर्म और बच्चे के जन्म के मामले में साहिल की दूसरी जमानत अर्जी खारिज, पति को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब
- हरिद्वार में स्कूल बस का भार नहीं झेल पाई नई बनी सड़क, गुजरते ही धंसी, 32 बच्चे थे सवार
- जंगल के 1 पत्थर ‘ठुल ढुंग’ ने कर दिया कमाल, लंदन से लौटा दिया गांव का लाल, गांव में पैदा कर दिया सबके लिए रोजगार…
- पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम, एक तस्वीर चर्चा में, पंत पार्क नवनिर्माण के बाद भव्य स्वरूप में आया, हिमालय संग्रहालय में दुर्लभ पत्रों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी और तदर्थ शिक्षकों का ज्ञापन
- बड़ा समाचार : PCS परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी, डिप्टी कलेक्टर सहित 67 पदों पर भर्ती; 29 सितंबर तक आवेदन का मौका
- हल्द्वानी से राहुल गांधी पर भाजपा के ‘नवीन’ सियासी वार ‘राहुल मियां’ संबोधन के पीछे क्या ‘नवीन’ संकेत ?
- बड़ा समाचार : उत्तराखंड के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को होंगे छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्टूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का निर्वाचन
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
