नवीन समाचार, बागेश्वर, 14 मार्च 2025 (Cyber Criminal Spend 90000 for Wine in Govt Shop)। साइबर अपराधियों द्वारा ठगी किए गए पैसों को खर्च करने का एक नया तरीका सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अपराधियों ने उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद के एक व्यक्ति के बैंक खाते से एक लाख से अधिक रुपये ठग लिए और इसमें से 90 हजार रुपये झारखंड के मधुपुर स्थित एक सरकारी शराब की दुकान में ऑनलाइन भुगतान कर शराब खरीद ली। इस तरह ठगी की राशि सीधे सरकारी खाते में चली गई।
साइबर अपराधियों की नई चाल पुलिस के लिए बनी चुनौती
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला उत्तराखंड के बागेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ित व्यक्ति ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बागेश्वर थाना पुलिस ने मामले में कांड संख्या 66/24 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में पता चला कि ठगी की गई राशि झारखंड के देवघर क्षेत्र के मधुपुर की एक शराब की दुकान के खाते में ट्रांसफर की गई थी।
उत्तराखंड पुलिस मधुपुर पहुंची, शराब दुकान पर हुई पूछताछ
उत्तराखंड पुलिस की टीम इस मामले में मधुपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से विदेशी शराब की दुकान पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दुकान में कार्यरत कर्मचारियों से घंटों पूछताछ की। दुकान कर्मियों ने बताया कि शराब की दुकान का बैंक खाता एक सरकारी एजेंसी के नाम पर है, जिससे यह पैसा सीधे सरकारी खाते में जमा हुआ होगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह राशि किस व्यक्ति ने ट्रांसफर की थी।
ठगी के पैसों को छुपाने का नया तरीका!
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि साइबर अपराधी ठगी के पैसों को खपाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। इस मामले में अपराधियों ने ठगी की गई राशि सीधे सरकारी शराब दुकान के खाते में ट्रांसफर कर दी, जिससे यह राशि सुरक्षित और वैध लगने लगी। पुलिस के लिए यह एक नई चुनौती बन गई है।
पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर जांच जारी (Cyber Criminal Spend 90000 for Wine in Govt Shop
उत्तराखंड पुलिस का कहना है कि यह घटना पिछले वर्ष की है, जब एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाली गई थी। पीड़ित व्यक्ति को जब इसका एसएमएस मिला तो उसने तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने ठगी से जुड़े मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच की, जिसके बाद यह खुलासा हुआ कि 90 हजार रुपये की राशि मधुपुर स्थित शराब दुकान के खाते में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और साइबर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Cyber Criminal Spend 90000 for Wine in Govt Shop, Bageshwar News, Cyber Crime, Jharkhand News, Cyber Fraud, Other State News, Cyber Criminal, Sensational disclosure, Rs 90,000 cheated by cyber criminals was deposited in government account and liquor was purchased, Nasha, Liquor, Cyber Crime, Online Fraud, Cyber Criminals, Bank Fraud, Police Investigation, Uttarakhand Police, Jharkhand, Madhupur, Liquor Store, Online Payment, Government Account, Money Laundering, Cyber Scam, Digital Transaction, Financial Fraud, Law Enforcement, Crime News,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.