नवीन समाचार, हरिद्वार 23 मई 2024 (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में एक युवक द्वारा युवती को 4 वर्ष तक लिव इन रिलेशनशिप में साथ रखकर उसका लगातार यौन शोषण करने और आखिर शादी के लिये इंकार करने का मामला सामने आया है। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर 4 वर्ष तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
20 अप्रैल को युवती ने की थी थाने में शिकायत (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)
थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि कोटद्वार निवासी एक युवती बहादराबाद क्षेत्र के विश्वविद्यालय में काम करती है और रहमतपुर कलियर में किराये पर रहती थी। बताया कि 20 अप्रैल को युवती ने थाने में शिकायत कर बताया था कि पूर्व में उसकी मुलाकात दादूपुर गोविंदपुर निवासी इमरान पुत्र इकराम से हुई थी।
उसके साथ वह चार साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रही। आरोप है कि इस दौरान उसने शादी करने के लिए कहा, लेकिन आरोपित शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करता रहा। पुलिस की ओर से अभियोग दर्ज करने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था। (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार कर लिया है और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Live-in Relationship-Sexual exploitation 4 years)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













