आज उत्तराखंड में भी एक गैंगस्टर-भूमाफिया अतीक अहमद का अवैध आशियाना बुल्डोजर से किया गया ध्वस्त (Mafia Atiq Ahmad)

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 3 जून 2023। (Mafia Atiq Ahmad) यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड पुलिस ने भी माफिया के अवैध आशियानों पर बुल्डोजर चलाने की कार्रवाई की है। आज शनिवार 3 जून को उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून के तूंतोवाला मेहूवाला स्थित नगर निगम की सरकारी जमीन पर बनाए गए एक घर को ध्वस्त कर दिया।

Mafia Atiq Ahmadबताया गया है कि यह घर अतीक अहमद नाम के व्यक्ति का था। उसके खिलाफ जमीन की धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह जेल में सजा काट रहा है। बताया गया है कि पिछले साल अतीक के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपित फरार हो गया। इसके बाद देहरादून पुलिस ने उसे 25 हजार रुपए का इनामी घोषित किया।

इधर बीती 6 मई को पुलिस को जानकारी मिली कि अतीक अहमद प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है। तभी वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस को जांच में पता लगा कि आरोपित ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है। इसी मकान को आज पुलिस ने ध्वस्त करा दिया।

देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गैंगस्टर अतीक अहमद पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एक गंभीर किस्म का बड़ा भू-माफिया है। इसके गैंग के खिलाफ कई सरकारी और गैर सरकारी भूमियों को कब्जाने और हड़पने की शिकायतों के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत आने वाले दिनों में इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसएसपी ने साफ तौर पर कहा कि जमीनों के गोरखधंधे में फर्जीवाड़ा कर आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले एक-एक आरोपित पर गैंगस्टर एक्ट की 14 (।) के तहत कुंडली तैयार हैं। आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त करने जैसी कार्रवाई करने की तैयारी है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply