डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 3 मार्च 2026 (Nainital-Thief Stept Drinking Alcohol)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद (Nainital) के मुख्यालय पर्यटन नगरी में होली से पहले एक अनोखी घटना सामने आई है। अयारपाटा (Ayarpatta) क्षेत्र में चोरी की नीयत से एक होमस्टे में घुसा युवक वहां रखी शराब पीकर नशे में वहीं लुड़क गया। सुबह जब मालिक और कर्मचारियों ने उसे पकड़ा तो मामला पुलिस कार्रवाई तक पहुंचा, लेकिन युवक की स्थिति को देखते हुए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया। घटना दिन भर नगर में चर्चा का विषय बनी रही।
होमस्टे में घुसकर तलाशता रहा सामान

प्राप्त जानकारी के अनुसार अयारपाटा निवासी प्रदीप बोरा बीती रात अपने घर के पास संचालित होमस्टे में ताला लगाकर घर चले गए थे। देर रात करीब 12:30 बजे एक युवक ने होमस्टे में सेंध लगाकर प्रवेश किया। युवक ने कमरों की तलाशी ली और अलमारियां भी खंगालीं, लेकिन उसे कोई कीमती सामान नहीं मिल पाया।
अलबत्ता इसी दौरान किचन में रखी शराब की बोतल उसकी नजर में आ गई। बताया जा रहा है कि इसके बाद युवक ने चोरी करने से पहले वहीं शराब पीना शुरू कर दिया और पूरी बोतल पी गया।
सुबह बेसुध हालत में मिला
रात भर शराब पीने के बाद युवक नशे की हालत में होमस्टे के भीतर ही लुड़क गया। सुबह जब प्रदीप बोरा और कर्मचारी होमस्टे पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। अंदर जाकर देखा तो एक अनजान युवक बेसुध अवस्था में पड़ा मिला।
उसे जगाने का प्रयास किया गया तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए और युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई।
बेरोजगार और नशे का आदी बताया गया
मामले की शिकायत मल्लीताल कोतवाली (Mallital Police Station) में दी गई। बाद में युवक के परिजन भी वहां पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि युवक नशे का आदी है और लंबे समय से बेरोजगार है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान स्ट्रॉबेरी लॉज क्षेत्र निवासी 33 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है।
सुधारात्मक कार्रवाई के तहत नशा मुक्ति केंद्र भेजा
पुलिस ने युवक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम (Police Act) के अंतर्गत चालान किया। साथ ही उसकी स्थिति और पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए उसे नशा मुक्ति केंद्र भेज दिया गया।
उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया ने बताया कि युवक की नशे की लत को देखते हुए सुधारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि वह उपचार प्राप्त कर सामान्य जीवन की ओर लौट सके।
समाज के लिए संकेत
यह घटना केवल एक चोरी के प्रयास तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और बेरोजगारी से जुड़े सामाजिक प्रश्नों की ओर भी संकेत करती है। विशेषज्ञों का कहना है कि नशे की लत से जूझ रहे व्यक्तियों के लिए उपचार और पुनर्वास व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Thief Stept Drinking Alcohol) :
Nainital-Thief Stept Drinking Alcohol, Nainital Homestay Theft Attempt Case, Ayarpatta Nainital Unusual Crime Incident, De Addiction Center Referral Police Action, Uttarakhand Tourism City Law Order Case, Alcohol Abuse Social Issue India, Mallital Police Station Incident Report, Youth Unemployment And Substance Abuse Case, Homestay Security Concern Nainital, Police Reformative Action Case Uttarakhand, Holi Season Incident Nainital News, #NainitalNews #SubstanceAbuseAwareness #LawAndOrder #TourismCitySafety #DeAddiction
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
