नैनीताल के शिक्षा जगत के समाचार : शेरवुड कॉलेज ने 43 वर्ष बाद इतिहास दोहराया, प्रो. साह बने कुमाऊं विवि के कुलसचिव, छात्रसंघ चुनाव के लिए खरीदे गए नामांकन पत्र व सरस्वती विहार ने जीती चैंपियनशिप और तीन छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेयो कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में शेरवुड कॉलेज नैनीताल का परचम, फाइनल में वाइनबर्ग एलन स्कूल को हराकर जीती ट्रॉफी

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 सितंबर 2026 (Nainital-News from Education Sector)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) के शेरवुड कॉलेज ने अजमेर में आयोजित प्रसिद्ध मेयो कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में शेरवुड कॉलेज ने मसूरी के वाइनबर्ग एलन स्कूल को 1-0 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में शेरवुड ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर को 3-2 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी।

Nainital-News from Education Sectorप्रतियोगिता में देश की चुनिंदा 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। शेरवुड कॉलेज ने फाइनल तक पहुंचने के दौरान मेयो कॉलेज, सिंधिया स्कूल, मेयो राइजिंग, बीके बिरला और मयूर स्कूल की टीमों को पराजित किया।

43 वर्ष बाद शेरवुड ने फिर जीती ट्रॉफी

प्रधानाचार्य अमनदीप संधु ने बताया कि मेयो कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट की देश के पब्लिक स्कूलों में विशेष पहचान है। शेरवुड कॉलेज ने वर्ष 1983 में भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर ट्रॉफी जीती थी। अब लंबे अंतराल के बाद विद्यालय ने दोबारा यह खिताब अपने नाम किया है।

प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज के अली अब्बास को गोल्डन बूट, मेहर पटेल को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तथा अजय भक्त को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक का पुरस्कार मिला। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शेरवुड कॉलेज ने इस वर्ष क्विज, शेरवुड फुटबॉल ट्रॉफी और एंटरप्रिन्योर ट्रॉफी भी जीती हैं।


प्रो. रीतेश साह बने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1677449866उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय में आचार्य प्रो. रीतेश साह को विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। इतिहास में पीएचडी और मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए प्रो. साह समकालीन, पर्यावरणीय तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इतिहास के शोधकर्ता हैं। उन्हें रक्षा मंत्रालय की ओर से दो राष्ट्रीय स्तर के सम्मान मिल चुके हैं और उन्होंने पांच प्रमुख शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।

विश्वविद्यालय में निभा चुके हैं कई दायित्व

प्रो. रीतेश साह मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे हैं। विश्वविद्यालय में उन्होंने जनसंपर्क अधिकारी, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के अपर निदेशक, छात्र कल्याण के सहायक अधिष्ठाता, मिशन कर्मयोगी के नोडल अधिकारी, प्रॉक्टर और परीक्षा उपनियंत्रक सहित विभिन्न दायित्व निभाए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  माता नंदा-सुनंदा माता नयना की नगरी में डोले पर निकलीं, श्रद्धालुओं ने भारी उत्साह तथा भावुक मन से शोभायात्रा पर पुष्प व अक्षत वर्षा के साथ किया विदा

उन्होंने छह पुस्तकें, एक मोनोग्राफ और 50 से अधिक शोध पत्र लिखे हैं तथा 11 शोधार्थियों को पीएचडी के लिए मार्गदर्शन दिया है। उनके शोध कार्य स्प्रिंगर नेचर सहित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशकों में प्रकाशित हुए हैं।


डीएसबी परिसर छात्रसंघ चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन सहित विभिन्न पदों पर खरीदे गए नामांकन पत्र

उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र खरीदे। अध्यक्ष पद के लिए तीन, छात्र उपाध्यक्ष के लिए एक, छात्रा उपाध्यक्ष के लिए तीन, सचिव के लिए एक, संयुक्त सचिव के लिए तीन, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, सांस्कृतिक सचिव के लिए एक तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे गए। संकाय प्रतिनिधि के लिए विज्ञान संकाय में दो तथा वाणिज्य, कला, विधि और प्रबंध अध्ययन संकाय में एक-एक नामांकन पत्र खरीदा गया।

कल जमा होंगे नामांकन

नामांकन पत्र 25 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक डीएसबी परिसर की जीबी पंत लाइब्रेरी में दाखिल किए जा सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तल्लीताल थाना प्रभारी पाल और मल्लीताल थाना प्रभारी रावत ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत, चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज आर्य सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने नामांकन संबंधी सूची को अंतिम रूप दिया। प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट ने विद्यार्थियों से परिसर में परिचय-पत्र साथ लाने की अपील की।

बेतालघाट महाविद्यालय में भी विद्यार्थियों ने खरीदे नामांकन पत्र

उधर शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में अध्यक्ष पद के लिए छाया पंत तथा नीमा, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए संगीता आर्या तथा पायल, सचिव पद के लिए रितिका गोस्वामी, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपिका तथा विशाखा बुधोड़ी और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए बबीता करगेती तथा सचिन जोशी ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। उपाध्यक्ष छात्र, संयुक्त सचिव, संकाय प्रतिनिधि और सांस्कृतिक सचिव पद के लिए किसी प्रत्याशी ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा।


पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार ने जीती खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 373594000उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के भीमताल (Bhimtal) में आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता में पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल के विद्यार्थियों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।

दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे दिन वाद-विवाद में पवित्र जाट और हर्षित उपाध्याय तथा श्लोकोच्चारण में मानव पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इससे पहले पहले दिन समूहगान, समूह नाटक, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण में विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान हासिल किया था। वाद-विवाद में मयंक और विराट नागर, आशुभाषण में यशवर्धन तथा श्लोकोच्चारण में सनातन कुकरेती प्रथम रहे।

प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश ने विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को उपलब्धि पर बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम बताया। प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी बेस चिकित्सालय के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, बच्चे के रोने की आवाज से मचा हड़कंप, क्यों आई ऐसी स्थिति?

विद्यालय प्रबंधन ने मार्गदर्शक शिक्षक प्रियांशु, लक्ष्मीनारायण और पवन जोशी सहित सहयोगी शिक्षकों को बधाई देते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।


नैनीताल की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन, 24 सितंबर से गोरखपुर में मुकाबले

उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) की सेंट मैरीज कॉन्वेंट कॉलेज की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कृतिका दर्मवाल, कोमल महारा और अनुष्का नेगी 24 से 26 सितंबर 2026 तक गोरखपुर के सेंट जोसेफ कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। तीनों छात्राएं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए गोरखपुर रवाना हो गई हैं।

c81e728d9d4c2f636f067f89cc14862c 1134901584छात्राओं की उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर टॉमसी, प्रबंधक सिस्टर जॉसलिन, शिक्षिकाओं, अभिभावकों और फुटबॉल प्रशिक्षक भूपेंद्र सिंह रावत ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-News from Education Sector) : 

Nainital-News from Education Sector, Sherwood College Nainital, Mayo College Football Tournament, Nainital Football News, Sherwood College Football, Kumaon University Nainital, Prof Ritesh Sah, Kumaon University Registrar, DSB Campus Election, Nainital Student Union Election, Sanskrit Competition Nainital, Parvati Prema Jagati Saraswati Vihar, Bhimtal Education News, Nainital Girls Football, National Football Competition, Uttarakhand Education News, #SherwoodCollege #NainitalNews #FootballNews #MayoCollege #KumaonUniversity #DSBCampus #StudentUnionElection #UttarakhandNews #SanskritCompetition #Bhimtal #NationalFootball #NainitalFootball

Leave a Reply