नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 9 जून 2023। (muslimon-ko-ultimatum) उत्तरकाशी के पुरोला में गत 26 मई को दो युवकों द्वारा एक नाबालिग को भगाने की घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने इन लोगों को अपनी दुकानें खाली कर जाने की चेतावनी दी हुई है। जबकि इससे पहले ही लगभग सभी दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर अन्यत्र चले गए हैं।
इधर इस मामले में एक बड़ा खुलासा यह भी हुआ है कि अपनी दुकान बंद कर जाने वालों में एक भाजपा नेता भी शामिल हैं। बताया गया है कि स्थानीय लोगों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए गुरुवार 8 जून की रात को इन भाजपा नेता ने भी परिवार सहित शहर छोड़ दिया है। अब वह देहरादून में रह रहे हैं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठक के जिला अध्यक्ष मोहम्मद जाहिद की पत्नी गुलशाना ने दुकान खाली की है। उनके साथ छह अन्य लोगों ने भी अपनी दुकानें खाली की हैं। इस बारे में जब गुलशाना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से दुकान खाली कर रही हैं। कुछ लोगों ने यहां का माहौल खराब कर दिया है, जिसका खामियाजा उन्हें भी भुगतना पड़ रहा है।
उधर, दूसरी ओर यमुना घाटी हिंदू जागृति संगठन के पत्र पर नगर पालिका ने करीब आधा दर्जन दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। इस मामले में संगठन का आरोप था नगर पालिका ने जिसको दुकानें आवंटित की हैं उनके स्थान पर दुकानों पर दूसरे समुदाय के लोग व्यापार कर रहे हैं, जबकि नगर पालिका की किराए की दुकानें सबलेट यानी पुनः किराये पर नहीं दी जा सकती हैं।
प्रभारी अधिशासी अधिकारी जयनंद सेमवाल ने बताया कि इस पर नगर पालिका ने दुकान आंवटन की शर्तों का उल्लघंन किए जाने को लेकर संबंधितों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है और तय समय-सीमा पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अग्रिम कार्रवाही अमल में लाने की बात कहीं है। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें : हिंदू लड़की को भगाए जाने को लेकर फै ला विरोध, दो नगरों के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर मुस्लिमों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करने की दी चेतावनी, मंदिर के भीतर मजार बनने से भी लोग आक्रोशित (Muslimon ko ultimatum)
नवीन समाचार, उत्तरकाशी, 6 जून 2023। (muslimon ko Ultimatum) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरोला में बीती 26 मई को मुस्लिम समुदाय के एक सहित दो युवकों द्वारा एक हिंदू स्कूली छात्रा को बहला फुसलाकर भगाने का प्रयास किया गया था। इस मामले में नजीबाबाद यूपी निवासी उबैद पुत्र अहमद और जितेंद्र सैनी पुत्र अत्तर सैनी को गिरफ्तार किया गया था। ये दोनों युवक पुरोला में रजाई गद्दे की दुकान पर काम करते थे। इस घटना ने तूल पकड़ लिया है। मामले को लेकर पूरे जिले में आक्रोश का माहौल है।
इस मामले में आज पुरोला और बड़कोट के बाद चिन्यालीसौड़ व डुंडा में व्यापारी अपनी दुकानें बंद कर ढोल नगाड़ों के साथ सड़कों पर सड़कों पर उतर आए और उन्होंने इस मामले में लव जिहाद का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने बाहरी व्यापारियों को 15 दिन के भीतर दुकान खाली करने की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल के आह्वान पर आज चिन्यालीसौड़ के मुख्य बाजार सहित पीपलमंडी, सुलीठांग, नागणीसौड़ और बड़ेथी में सभी बाजार दोपहर 12 बजे तक बंद रहे। इस दौरान व्यापार मंडल और विभिन्न संगठन के लोगों ने पूरे नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित व्यापारियों का आरोप था कि बाहरी व्यापारियों के राशन कार्ड व आधार कार्ड बिना पुख्ता जानकारी के बनाए जा रहे हैं। ऐसे में यहां भी पुरोला जैसी घटना हो सकती है। इसलिए 15 दिन के भीतर नगर से बाहरी व्यापारियों की दुकानें खाली करवाई जाएगी।
जबकि उधर डुंडा विकासखंड मुख्यालय में भी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने हिंदूवादी संगठन के साथ रैली निकाली। इस मौके पर उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजकर नगर में कबाड़ी और बाहरी व्यापारियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने और उन्हें यहां ला रहे लोगों की भी जांच करने की मांग की।
इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट ने भी कहा कि प्रदेश में भूमाफिया नदी और नालों के किनारे बाहरी लोगों को बसाने में लगे हुए हैं। इसलिए सरकार को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना काम करना चाहिए।
खिर्सू में मंदिर के अंदर मजार !
प्रदेश में लैंड जिहाद की नई बहस के बीच अवैध धार्मिक स्थलों पर चल रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी है। इसी बीच प्रदेश के पौड़ी जनपद के खिर्सू ब्लॉक के उज्ज्वलपुर के बताए जा रहे सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में एक मंदिर के अंदर मजार बनी होने और उसमें दूसरे धर्म के हरे रंग के झंडे व अन्य प्रतीक चिन्ह मौजूद होने का दावा किया जा रहा है। इस मामले में भाजपा जहां ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रही है। वहीं पौड़ी के डीएम आशीष चौहान ने कहा कि श्रीनगर के एसडीएम श्रीनगर अजयवीर सिंह को वायरल वीडियो की जांच सौंपी गई है। अगर अतिक्रमण पाया गया तो इसपर कार्रवाई की जाएगी।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।