तय हुआ उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9–13 मार्च को गैरसैंण में, 11 मार्च को सीएम धामी पेश करेंगे बजट

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 17 फरवरी 2026 (Budget Session in Gairsain)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आगामी विधानसभा बजट सत्र आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने सत्र की तिथियां घोषित करते हुए 9 से 13 मार्च 2026 तक भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आय-व्ययक अधिवेशन आहूत करने का शासनादेश जारी कर दिया है। इस दौरान 11 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 का बजट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

शासनादेश जारी, तैयारियां शुरू

(Budget Session In Gairsain) Uttarakhand Assembly Budget Sessionविधायी एवं संसदीय कार्य विभाग के प्रमुख सचिव धनंजय चतुर्वेदी ने विधानसभा सचिव को पत्र भेजकर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई करने को कहा है। सरकार के निर्णय के बाद विभागों ने सत्र की तैयारियां तेज कर दी हैं और वित्त विभाग विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों पर मंथन कर रहा है।

मंत्रिमंडल ने पहले ही दे दी थी मंजूरी

बताया गया कि 15 जनवरी 2026 को हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र के स्थान और तिथियों के चयन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया गया था। इसके बाद 21 जनवरी को मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में सत्र कराने की घोषणा की थी, जबकि तिथियों का निर्धारण अब किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • 9 मार्च: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) का अभिभाषण

  • 10 मार्च: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा

  • 11 मार्च: मुख्यमंत्री द्वारा बजट की प्रस्तुति

  • 13 मार्च तक सत्र का संचालन

विधानसभा सचिवालय के अनुसार अब तक सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं, जिससे स्पष्ट है कि पक्ष-विपक्ष दोनों इस बार सक्रिय रहने वाले हैं।

पिछले वर्ष देहरादून में हुआ था सत्र

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी सरकार ने बजट सत्र गैरसैंण में कराने का निर्णय लिया था, लेकिन भराड़ीसैंण विधानसभा भवन के मेंटेनेंस कार्य के कारण सत्र देहरादून में आयोजित करना पड़ा था। अब भवन का कार्य पूर्ण होने के बाद इस वर्ष सत्र गैरसैंण में कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

सरकार की ओर से बजट सत्र के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद है कि सत्र में राज्य के विकास, वित्तीय प्रबंधन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर व्यापक चर्चा होगी। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  देहरादून : नौकरानी पर सोने के 4 बिस्किट चोरी का आरोप, पर पुलिसकर्मी के घर चोरी का मामला निकला झूठा...

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Budget Session in Gairsain) :

Budget Session in Gairsain, Uttarakhand Assembly Budget Session 2026, Uttarakhand Assembly Budget Session 2026, Gairsain Bharadisain Vidhan Sabha, CM Pushkar Singh Dhami Budget, Uttarakhand Budget 2026-27, Dhananjay Chaturvedi Order, #UttarakhandAssembly #BudgetSession2026 #Gairsain #Bharadisain #DhamiGovernment #UttarakhandBudget #VidhanSabha #Dehradun

Leave a Reply