हल्द्वानी क्रिकेट लीग धोखाधड़ी प्रकरण में ईवीसीएल आयोजक की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने मांगी रिमांड शीट, अगली सुनवाई 12 फरवरी को

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 फरवरी 2026 (Haldwani EVCL Fraud)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) से न्यायिक प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। हल्द्वानी (Haldwani) में क्रिकेट मैच की आड़ में कथित धोखाधड़ी के आरोपित ईवीसीएल (Epic Victory Cricket League) के आयोजक विकास ढाका (Vikas Dhaka) की गिरफ्तारी को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता को रिमांड शीट की प्रतिलिपि न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। न्यायालय ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।

इधर यह जानकारी भी आ रही है कि विकास ढाका को हल्द्वानी के ए.सी.जे.एम.कोर्ट से जमानत मिल गई है। न्यायालय ने गिरफ्तारी को नियमविरुद्ध मानते हुए आरोपित के जमानत प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया है। हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद। 

अवैध अभिरक्षा का आरोप और गिरफ्तारी पर प्रश्न

(Haldwani EVCL Fraud) उत्तराखंड में क्रिकेट लीग फर्जीवाड़े का खुलासा, 32 लाख की ठगी करने वाला  आरोपी आयोजक गिरफ्तारइधर सोमवार को न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी (Justice Ravindra Maithani) और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह (Justice Siddharth Sah) की खंडपीठ में इस याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता सौरभ पाण्डे (Saurabh Pandey) ने तर्क दिया कि आरोपित पर जिन धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है, उनमें अधिकतम सजा सात वर्ष से कम है। इसके बावजूद पुलिस ने ढाका को अवैध रूप से अभिरक्षा में रखा।

अधिवक्ता ने न्यायालय को बताया कि आरोपित विकास ढाका को पूर्वाह्न 11:30 बजे पुलिस स्टेशन में बैठाया गया, जबकि मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट रात लगभग नौ बजे दर्ज की गई। इसके बाद रिमांड शीट में गिरफ्तारी का समय अगले दिन तड़के चार बजे दर्शाया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस किसी दबाव में कार्य कर रही है।

क्रिकेट लीग और मैच स्थगन की पृष्ठभूमि

मामला हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, गौलापार (Indira Gandhi International Cricket Stadium, Gaulapar) में प्रस्तावित एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग से जुड़ा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार से होना था, जिसमें पहला मैच उत्तराखंड सोल्जर्स (Uttarakhand Soldiers) और दिल्ली नाइट्स (Delhi Knights) के बीच खेला जाना प्रस्तावित था।

लीग में मसूरी किंग्स (Mussoorie Kings), यू.पी. वारियर्स (UP Warriors), हल्द्वानी टाइगर्स (Haldwani Tigers), दिल्ली नाइट्स, उत्तराखंड सोल्जर्स और वाराणसी वाइपर्स (Varanasi Vipers) की टीमें शामिल थीं और एक फरवरी से मुकाबले निर्धारित थे। हालांकि देर शाम तक मैच प्रारंभ नहीं हुआ। इस पर आयोजक विकास ढाका ने बताया कि उनके बड़े साझेदार प्रमोद सिंह (Pramod Singh) की दिल्ली से हल्द्वानी आते समय हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई है, जिसके कारण शोक स्वरूप मैच स्थगित किया गया।

शिकायत, गिरफ्तारी और धोखाधड़ी का आरोप

बाद में बुधवार को शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने विकास ढाका को सुसंगत धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में पूर्व विधायक नारायण पाल (Narayan Pal) और हरियाणा (Haryana) के कारोबारी हेमंत शर्मा (Hemant Sharma) ने लाखों की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अभियोग दर्ज कराया है।

पूर्व विधायक का आरोप है कि उन्होंने क्रिकेट लीग के लिए उत्तराखंड सोल्जर्स टीम खरीदी थी। इसके लिए 50 लाख रुपये की फ्रेंचाइजी फीस तय हुई थी, जिसमें दस लाख रुपये की छूट देकर सौदा किया गया था। अब तक इस मामले में आरोपित की जमानत नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल की महिला निकली चोर, रामनगर में शादी समारोह के दौरान चोरी किए लाखों के गहनों के साथ गिरफ्तार

आगे की प्रक्रिया पर नजर

उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद अब रिमांड शीट की जांच के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में नियमों का पालन किया गया या नहीं। यह मामला केवल एक निजी विवाद नहीं, बल्कि आयोजन प्रबंधन, निवेशकों की सुरक्षा और कानून के पालन से भी जुड़ा है। अगली सुनवाई में न्यायालय का रुख इस प्रकरण की दिशा तय कर सकता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर  के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।

यह भी पढ़ें :  एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी छिपाकर किया लड़की का विवाह, कलियर में पत्नी सहित छह लोगों पर अभियोग पंजीकृत

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani EVCL Fraud) :

Haldwani EVCL Fraud, Uttarakhand High Court Case News, Haldwani Cricket League Fraud Case, Epic Victory Cricket League Investigation, High Court On Police Remand, Sports Event Fraud Legal Case, Investor Protection In Sports India, Bail Hearing High Court Uttarakhand, Criminal Procedure Law India, Governance In Sports Events, Legal News Nainital, #JudicialProcess #CriminalLaw #InvestorProtection #SportsGovernance #RuleOfLaw

Leave a Reply