नैनीताल बार में वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान, 50 वर्ष की वकालत पूर्ण करने पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने किया अभिनंदन
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 13 मार्च 2026 (Nainital News 13 March 2026-2)। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में शुक्रवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के सम्मान में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने वाले एनके खोलिया, एमबी सिंह ढैला, घनानंद बर्थवाल, मान सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र पांडे, कृष्णानंद भट्ट, प्रकाश कांडपाल और सतीश पंत को वकालत के क्षेत्र में 50 वर्ष पूर्ण करने पर शॉल ओढ़ाकर और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति आलोक मेहरा ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बार की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव, मार्गदर्शन और कार्यशैली ही किसी भी बार की वास्तविक शक्ति होती है। उन्होंने जिला बार को अपना घर बताते हुए अपने वकालत के दिनों को याद किया और अधिवक्ताओं के साथ पुरानी स्मृतियां साझा कीं। कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से उनका संबंध गुरु-शिष्य जैसा रहा है।
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद, सचिव दीपक रुवाली और कार्यकारिणी सदस्यों ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने न्यायमूर्ति आलोक मेहरा का आभार व्यक्त किया, जबकि सचिव दीपक रुवाली ने उनके जीवन और व्यक्तित्व को अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर चौहान सहित वरिष्ठ अधिवक्ता हरिशंकर कंसल, मनीष मोहन जोशी, राजेश चंदोला, प्रभात पांडे, राजेंद्र पाठक, ओंकार गोस्वामी, ज्योति प्रकाश, अरुण बिष्ट, मंजू कोटलिया, सबीना उस्मान, प्रीति साह, कैलाश जोशी, गिरीश खोलिया, बीके सांगुड़ी, संजय त्रिपाठी, भुवन जोशी, पुलक अग्रवाल, अजय बिष्ट, राकेश सुयाल, संजय सुयाल, अनिल बिष्ट, आनंद कनवाल, बलवंत सिंह थलाल, सुंदर मेहरा, निखिल बिष्ट, नीलेश भट्ट, शिवांशु जोशी,
कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, जयंत नैनवाल, अनिता जोशी, दीपक दत्त पांडेय, मनीष कांडपाल, गौरव कुमार, शशांक कुमार, प्रदीप प्रसाद, दिग्विजय सिंह मेहरा, गजेंद्र मेहरा, मुन्नी आर्या, किरन आर्या, जया आर्या, कामिनी गंगवार और संध्या सहित अनेक अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू, मंडलायुक्त ने कहा पर्यटन क्षेत्रों को मिलेगी नई पहचान
नैनीताल। नैनीताल के चारखेत में शुक्रवार से तीन दिवसीय नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है। कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत तथा प्रख्यात साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने संयुक्त रूप से इसका शुभारंभ किया। 15 मार्च तक चलने वाले इस साहित्यिक आयोजन में देश और विदेश के अनेक लेखक, साहित्यकार, विचारक और फिल्मकार भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत और आयुक्त दीपक रावत सहित अन्य अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किए। श्री रावत ने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक आयोजनों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे चारखेत जैसे नये विकसित हो रहे पर्यटन स्थलों को नई पहचान प्राप्त होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को देश-विदेश के लेखकों और विचारकों से मिलने का अवसर मिलेगा, वहीं युवाओं को साहित्य, लेखन और चिंतन के क्षेत्र में प्रेरणा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध लेखक एवं फिल्मकार इंद्रजीत पंत ने रूडी सिंह के साथ राजुला-मालूशाही पर आधारित फिल्म के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत किए और इस लोककथा के सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। बीवी बालासाई, बी मनोहर व आर श्रीधर ने मुरली की मधुर तान छेड़ी। जॉन जुब्रजिस्की ने अनिरुद्ध गुप्ता के साथ ऋचा मुखर्जी व शौनाली श्रॉफ ने वसुंधरा के साथ तथा देवदत्त पटनायक ने शालिनी मोदी के साथ विभिन्न विषयों पर साहित्यिक चर्चा की।
हरविजय सिंह बाहिया, शिखा त्रिपाठी, अभय के, आलोक साह, गौतम हजारिका, देविका पांडे, शुभाषिनी अली, निखिल रुद्र, इंदु पांडे, पुष्पेश पंत, केना श्री व प्रांजल ने भी विभिन्न चर्चाओं में भाग लिया। इस अवसर पर नगर के अमिताभ बघेल, आलोक साह, गीता साह सहित देश-विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक और फिल्मकार सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों के क्रम में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में पांडे गांव भीमताल स्थित राजीव गांधी पंचायत भवन में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन करते हुए प्राधिकरण की सचिव सिविल जज सीनियर डिवीजन पारुल थपलियाल ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।
बताया कि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को मनाया जाता है। शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न गतिविधियों तथा निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की पात्रता एवं पीड़ित प्रतिकर योजना के बारे में जानकारी दी गयी। बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत अपराध पीड़ितों को न्याय के साथ ही प्रतिकर और पुनर्वास के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर थाना भीमताल की महिला आरक्षी कविता पुनेठा ने साइबर अपराध से बचाव के विषय में जानकारी देते हुए लोगों को ओटीपी साझा न करने और अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी। उन्होंने महत्वपूर्ण सहायता नंबर 1930, 112 और 1090 की जानकारी भी दी। साथ ही बच्चों की सुरक्षा से संबंधित ‘गुड टच-बैड टच’ के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नवीन चंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट, अंजू पांडे सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 13 March 2026-2) :
Nainital News 13 March 2026-2, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Law News, Culture News, Nainital Bar Association Senior Advocates Felicitation Ceremony, Nainital Literature Festival Charkhet Tourism Promotion Event, World Consumer Rights Day Legal Awareness Camp Nainital, Uttarakhand High Court Justice Alok Mehra Bar Event, Legal Services Authority Consumer Awareness Program Uttarakhand, Cultural Literary Festival Tourism Promotion Nainital, District Legal Services Authority Awareness Campaign India, Senior Advocates 50 Years Legal Practice Honour Nainital, Consumer Protection Legal Literacy Rural Uttarakhand, #LegalCommunity #BarAssociationEvent #LiteratureFestivalIndia #TourismPromotion #ConsumerRightsAwareness #LegalAidIndia #PublicLegalEducation #CulturalEventsUttarakhand #JudicialCommunity #LawAndSociety
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।