नवीन समाचार, नैनीताल, 6 मार्च 2026 (Taxi Driver Raped Tourist Girl)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद में एक पर्यटक युवती के साथ गंभीर आपराधिक घटना का मामला सामने आया है। बताया गया है कि दिल्ली (Delhi) से नैनीताल घूमने आई एक पर्यटक युवती ने टैक्सी चालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तल्लीताल (Tallital) थाने में शिकायत दर्ज करायी है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित टैक्सी चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर आरोपित चालक की तलाश प्रारम्भ कर दी है।
हल्द्वानी से नैनीताल के लिए बुक की थी टैक्सी

पूरी घटना कुछ इस तरह हुई
पीड़ित महिला द्वारा लगाये गये आरोपों के हवाले से पुलिस के अनुसार दिल्ली (Delhi Resident) निवासी 22 वर्षीय एक प्रकृति प्रेमी युवती हल्द्वानी से दीपक बोरा (Taxi Driver Deepak Bora) नाम के व्यक्ति की टैक्सी किराये पर लेकर रात्रि 12 बजे के करीब टैक्सी में अकेली नैनीताल आ रही थी। इस दौरान जिला मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर पहले बल्दियाखान (Baldiyakhan) के पास से नशे में लग रहे चालक ने वाहन को मुख्य मार्ग से हटाकर पटवाडांगर (Patwadangar) की ओर जाने वाली सड़क पर और वहां से आड़ूखान (Adukhan) जाने वाले संकरे मार्ग पर मोड़ दिया।
विरोध करने पर कार तेज भगा दी और लगभग 2 किलोमीटर दूर एक सुनसान स्थान पर वाहन रोककर युवती के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। युवती के अनुसार घटना के वक्त आरोपी नशे में था। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। लेकिन युवती किसी प्रकार वाहन से उतरकर नंगे पैर ही अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग निकली। आरोपित चालक ने उसे तलाशने का प्रयास किया, किंतु असफल रहा और बाद में चला गया।
युवती ने सड़क किनारे बने एक कलवर्ट में छिपकर रात बितायी
युवती के अनुसार हैवान चालक से बचने के लिए उसे जंगली जानवरों से जीवन का भय भी कम लगा। वह पूरी रात कलवर्ट (Culvert) में डरी-सहमी बैठी रही। इस बीच उसने करीब 7 घंटे का समय ठंड एवं जंगली जानवरों के भय के बीच कठिन संघर्ष के साथ बिताया। पीड़ित युवती ने बताया कि वो प्रकृति प्रेमी है और अक्सर शांत स्थनों पर घूमने जाती है। इसी वजह से वह नैनीताल घूमने आई थी।
प्रकृति प्रेमी हूँ.. प्रकृति ने अपनी गोद में छिपाकर उस हैवान से बचा लिया
युवती ने बताया कि उसे बिल्कुल भी अंदाजा भी नहीं था कि जिस टैक्सी ड्राइवर पर वह भरोसा कर रही है, उसके इरादे गलत हैं। उसे उम्मीद थी कि पहाड़ों की शांति और लोगों की सादगी उसे सुकून देगी, लेकिन रास्ते में जो हुआ उसने उसे अंदर तक झकझोर दिया। युवती ने भावुक होकर बताया कि वह प्रकृति प्रेमी है। उसे लगता है कि उसी प्रकृति ने अपनी गोद में छिपाकर उस हैवान से बचा लिया।
सुबह किसी तरह हिम्मत जुटाकर वह बल्दियाखान क्षेत्र में आड़ूखान निवासी महिला के पास पहुंची और पूरी घटना बताई। इसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, आरोपित चालक फरार
पुलिस ने युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए डॉ. बीडी पांडे जिला चिकित्सालय (BD Pandey District Government Hospital Nainital) भेजा, जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
अभियोग दर्ज
थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि टैक्सी का नंबर का पता लगा लिया गया है और आरोपित चालक दीपक बोरा निवासी हल्द्वानी के विरुद्ध मोबाइल लूटने, अपहरण करने व दुष्कर्म का प्रयास करने की धाराओं भारतीय न्याय संहिता की धारा-64, धारा-137, धारा-309(6) में अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है और आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इधर लगता है कि नैनीताल पुलिस ने इस मामले में सफलता प्राप्त कर ली है। पुलिस आज दिन में इस प्रकरण में हल्द्वानी में अपराह्न एक बजे पत्रकार वार्ता में अनावरण कर सकती है।
पर्यटन क्षेत्र में चिंता, सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न
नैनीताल में पर्यटक युवती के साथ हुई इस घटना के बाद पर्यटन व्यवसाय (Tourism Industry) से जुड़े लोगों में भी चिंता व्यक्त की जा रही है। स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं पर्यटन की छवि को प्रभावित कर सकती हैं, इसलिए ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई आवश्यक है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Taxi Driver Raped Tourist Girl) :
Taxi Driver Raped Tourist Girl, Tourist Woman Assault Case Nainital Taxi Driver, Uttarakhand Tourist Safety Crime Investigation, Nainital Tallital Police Case Against Taxi Driver, Women Safety Issue Tourism Sector Uttarakhand, Haldwani To Nainital Route Crime Case Investigation, Tourist Crime Law Enforcement Uttarakhand, Police Investigation Tourist Safety Incident Nainital, Women Protection Law And Order Uttarakhand, Travel Safety Concerns In Hill Tourism India, Tourist Security Policy Debate Uttarakhand, #WomenSafety #LawAndOrder #TouristSafety #CrimeInvestigation #PublicSafety
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
