सोशल मीडिया का समाचार आंशिक रूप से ही सत्य निकला, मामला भी दर्ज किया पर सोशल मीडिया संचालक पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रामनगर, 20 अप्रैल 2025 (Sword of Action Hangs Over Social Media Operator) सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए एक मामले ने रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत आने वाली गुलजारपुर बीट एवं दक्षिणी लोअर कोसी क्षेत्र में वन अपराधों की ओर ध्यान खींचा है। अलबत्ता वन विभाग ने इस मामले में मामले को अपुष्ट एवं झूठा प्रचार मानते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने की बात कही है।

Section 144 removed from Lalkuan City, Sword on 3000 Teachers Job in Uttarakhand,वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के एक फेसबुक पृष्ठ पर एक वीडियो प्रसारित किया गया, जिसमें दावा किया गया कि रामनगर रेंज की गुलजार बीट में खैर एवं शीशम के 34 वृक्षों का अवैध पातन (कटान) हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिससे वन विभाग की छवि को ठेस पहुंची।

34 वृक्षों के अवैध कटान के दावे की जगह 6 वृक्षों का अवैध पातन ही पाया गया 

वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही संबंधित वन अधिकारी ने अधीनस्थ कर्मचारियों और क्षेत्रीय स्टाफ के साथ स्थल पर जांच की। निरीक्षण के दौरान बंजारी प्रथम गेट के समीप दक्षिणी लोअर कोसी बीट के लोअर कोसी वन खंड और गुलजारपुर एन-2 खंड का गहन निरीक्षण किया गया। मौके पर पांच खैर के वृक्षों का अवैध पातन तथा एक शीशम का जला हुआ वृक्ष आंशिक रूप से कटे हुए अवस्था में पाया गया। यानी समाचार आंशिक रूप से ही सही पाया गया। 

जबकि वीडियो में खैर एवं शीशम के 34 वृक्षों के अवैध कटान का दावा किया गया था, परंतु मौके पर इतनी बड़ी संख्या में वृक्षों के कटान की पुष्टि नहीं हो सकी। वन विभाग ने यह भी पाया कि वीडियो में विभागीय पुष्टि के बिना कर्मचारियों के नामों सहित आरोप लगाए गए, जिससे विभाग की साख को नुकसान पहुंचा है।

इस पर वन अधिकारी ने संबंधित फेसबुक पृष्ठ के संचालक से संपर्क कर वीडियो के स्रोत के बारे में जानकारी मांगी। जवाब में बताया गया कि यह वीडियो उन्हें किसी काशीपुर निवासी व्यक्ति ने भेजा था। इस पर अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि वीडियो में बताई गई 34 वृक्षों की संख्या मौके पर नहीं पाई जाती है, तो यह झूठा प्रचार मानते हुए उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  विवाद के दौरान प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर हमला, हुए घायल, विधायक पर भी आरोप और आया उनका भी पक्ष, जांच शुरू

अवैध पातन पर वन अपराध पंजीकृत

इस बीच दक्षिणी लोअर कोसी बीट एवं गुलजारपुर एन-2 खंड में जो पांच खैर के वृक्ष और एक शीशम का अवैध पातन पाया गया है, उस संबंध में वन अपराध पंजीकृत कर लिया गया है। संबंधित आरोपितों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। यह मामला सोशल मीडिया की जिम्मेदारी और सत्यता की जांच की आवश्यकता की ओर भी संकेत करता है, जहां बिना पुष्टि के प्रसारित सामग्री प्रशासनिक कार्यों पर प्रभाव डाल सकती है।

सोशल मीडिया संचालकों के लिए सबक (Sword of Action Hangs Over Social Media Operator)

वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की जानकारी साझा करने से पूर्व उसके सत्यापन की जिम्मेदारी को समझें और प्रकृति एवं सरकारी व्यवस्थाओं के संरक्षण में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाएं। यह समाचार उन सोशल मीडिया संचालकों के लिए एक सबक भी हो सकता है तो समाचार माध्यम बनने का प्रयास कर रहे हैं परंतु इस विधा की गंभीरता को और विधा को ठीक से नहीं समझते हैं। (Sword of Action Hangs Over Social Media Operator)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(Sword of Action Hangs Over Social Media Operator, Nainital News, Ramnagar News, Social Media, Action on Social Media, The news on social media turned out to be only partially true, a case was also registered but the sword of action hangs over the social media operator as well, Ramnagar Forest News, Illegal Tree Cutting Uttarakhand, Ravi Ke Bindass Bol Video, Forest Crime Uttarakhand, Kair Tree Cutting Ramnagar, Sheesham Tree Theft, Guljarpur Forest Case, Social Media Misinformation, Forest Department Clarification, Tree Cutting Viral Video, Ramnagar Range Investigation, Forest Officer Statement, Uttarakhand Environment News, Illegal Logging India, Facebook Forest Crime, Kosi Beat Ramnagar, Forest Crime Report, Viral News Fact Check, Uttarakhand Social Media Issue, Forest Protection India,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी : खोदी सड़कों के बीच ट्रक की चपेट में आये अन्त्येष्टि से लौट रहे बुजुर्ग, शहर में निर्माण कार्यों से बनी अव्यवस्थाओं पर उठे प्रश्न