कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने 20 परीक्षा परिणाम घोषित किये, कुलपति को सीआरएस लीडरशिप अवार्ड

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय ने 20 स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित किये

नवीन समाचार, नैनीताल, 9 जुलाई 2026 (Kumaun University Results-VC CRS Award)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University-KU) ने वर्ष 2026 की सम सेमेस्टर (Even Semester) मुख्य, बैक, एक्स तथा स्टूडेंट इम्प्रूवमेंट (Student Improvement) परीक्षाओं के अंतर्गत 20 स्नातकोत्तर एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये हैं। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से समर्थ (Samarth) पोर्टल अथवा संबंधित महाविद्यालय के लॉगिन के माध्यम से परीक्षा परिणाम देखने तथा अंकपत्र डाउनलोड करने की अपील की है।

विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक के अनुसार घोषित परिणामों में एमए (MA)-मनोविज्ञान (Psychology), एमएससी (MSc)-सांख्यिकी (Statistics), भूविज्ञान (Geology), वानिकी (Forestry), कंप्यूटर विज्ञान (Computer Science), गृह विज्ञान (Home Science) इन टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइनिंग (Textile and Apparel Designing), फूड टेक्नोलॉजी (Food Technology), एमएससी हॉर्टीकल्चर (Horticulture) (स्ववित्तपोषित), एग्रोनॉमी (Agronomy), गृह विज्ञान-फूड एंड न्यूट्रिशन (Food and Nutrition), एमए-गृह विज्ञान, बीए (BA) इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Journalism and Mass Communication), एनीमेशन एंड डिजाइन (Animation and Design), बैचलर ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (Bachelor of Hospitality Management), बीवोक (BVoc) इन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट एवं फूड टेक्नोलॉजी, बीएससी (BSc)-फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing), एलएलएम (LLM) तथा एमबीए (MBA)-स्पेशलाइजेशन (Specialization) के चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर के परिणाम शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा आवेदन पत्र भरा है, वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध समर्थ स्टूडेंट अकाउंट (Samarth Student Account) में लॉगिन कर अथवा परीक्षा परिणाम पोर्टल पर अनुक्रमांक, पंजीकरण संख्या, ई-मेल अथवा मोबाइल नंबर दर्ज कर परिणाम देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का परिणाम महाविद्यालय लॉगिन पर उपलब्ध है, वे संबंधित महाविद्यालय से भी अंकपत्र प्राप्त कर सकते हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड के राजकीय आईटीआई में प्रवेश शुरू, पढ़ाई के साथ कंपनी में प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर भी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन...

विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन विद्यार्थियों का परीक्षा आवेदन शुल्क अथवा आवेदन पत्र ऑनलाइन प्राप्त नहीं हुआ है, उनका परीक्षा परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है। ऐसे विद्यार्थियों को आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिये गये हैं।

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को सीआरएस लीडरशिप अवार्ड

Kumaun University Results-VC CRS Award (KU VC Dewan Rawat Got Acharya Rai Memorial Award) Kumaon University-Administration
प्रोफेसर दीवान रावत कुमाऊं विश्वविद्यालय के नए कुलपति

कुमाऊँ विश्वविद्यालय (Kumaun University-KU) के कुलपति प्रो. (कर्नल) दीवान सिंह रावत (Prof. (Col.) Diwan Singh Rawat) को शैक्षणिक प्रशासन एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सीआरएस लीडरशिप अवार्ड (CRS Leadership Award) से सम्मानित किया गया है।

यह सम्मान 8 जुलाई को सौराष्ट्र विश्वविद्यालय (Saurashtra University), राजकोट (Rajkot) में आयोजित समारोह में देश के प्रख्यात परमाणु वैज्ञानिक एवं पद्म विभूषण डॉ. अनिल काकोडकर (Dr. Anil Kakodkar) ने प्रदान किया।

प्रो. रावत को उच्च शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण नेतृत्व, नवाचार, प्रभावी शैक्षणिक प्रशासन तथा अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दिशा में उनके योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए इसे संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां अर्जित करेगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  आधुनिक ट्राउट मत्स्य पालन से आत्मनिर्भरता की मिसाल, नैनी झील के जलस्तर में वृद्धि, फुटबॉल प्रतियोगिता, नैनीताल के नए डीडीओ ने संभाला कार्यभार,

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Kumaun University Results-VC CRS Award) :

Kumaun University Results-VC CRS Award, Kumaun University News, Kumaun University Result 2026, KU Result 2026, Kumaun University Exam Result, Samarth Portal Result, Nainital Education News, Uttarakhand University News, Kumaun University Vice Chancellor, Prof Diwan Singh Rawat, CRS Leadership Award, Higher Education Uttarakhand, Postgraduate Results Kumaun University, Professional Course Results, Uttarakhand Education, Navin Samachar, #KumaunUniversity #Nainital #Uttarakhand #Education #ExamResult #SamarthPortal #HigherEducation #CRSAward #ViceChancellor #UniversityNews #Students #Results #UttarakhandNews #NavinSamachar #AcademicNews

Leave a Reply