नवीन समाचार, काशीपुर, 5 सितंबर 2024 (Women called Man and made an Objectionable Video)। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से एक महिला की हरकतों का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति का आरोप है कि आरोपित महिला ने उसे धोखे में रखकर अपने घर बुलाया, जहां उसका जबरन अश्लील वीडियो बनाया गया और उसे धमकाकर पैसे ऐंठे गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिना खान है आ
रोपित (Women called Man and made an Objectionable Video)
काशीपुर निवासी अहमद सगीर ने पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात हिना खान नामक महिला से हुई थी। महिला ने उसे एजेंसी देने के बहाने 10 अगस्त को गूलरभोज स्थित अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जब वह महिला के घर पहुँचा, तो वहाँ मौजूद कई लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान, आरोपितों ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
आरोप के अनुसार, मारपीट के बाद आरोपितों ने अहमद सगीर से पाँच लाख रुपये की माँग की और धमकी दी। धमकी के डर से उसने 13 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। इस पर थाना पुलिस ने हिना खान और अन्य आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जाँच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Women called Man and made an Objectionable Video)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। (Women called Man and made an Objectionable Video, Udham Singh Nagar News, Kashipur News, Honey Trap, Women called Man and made His Objectionable Video, Woman made Man’s objectionable video, Woman extorted money from Man,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


You must be logged in to post a comment.