नवीन समाचार, टनकपुर, 14 जुलाई 2024 (21-year Youth found hanging from an Iron gate)। उत्तराखंड के चंपावत जनपद के टनकपुर में में एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां निकटवर्ती ग्राम सभा नायकगोठ निवासी 21 वर्षीय विवेक भंडारी पुत्र देवेंद्र भंडारी स्पोर्ट्स स्टेडियम के लोहे के गेट पर मृत अवस्था में लटका हुआ मिला। इससे वहां सनसनी फैल गयी।
सुबह 6 बजे की घटना (21-year Youth found hanging from an Iron gate)
बताया जा रहा है कि विवेक रविवार सुबह 6 बजे खेलने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर जा रहा था। हो सकता है गेट बंद होने के कारण वह गेट के ऊपर से चढ़कर स्टेडियम के अंदर प्रवेश करना चाह रहा हो, और इस दौरान बारिश के कारण आ रहे बिजली के करंट का झटका लगने या हृदयाघात जैसा कुछ होने के कारण वह गेट पर ही अटका-लटका रह गया। घटना का कोई चश्मदीद नहीं है।
लेकिन कुछ देर बाद वहां पहुंचे लोगों ने उसे इस तरह देखा तो स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रबंधन समिति के लोगों को सूचना दी। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को भी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके जोशी ने कहा कि युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
अलबत्ता विद्युत विभाग के एसडीओ मयंक भट्ट ने गेट के पास बिजली की कोई लाइन न होने की बात कहते हुए करंट की संभावना से इंकार किया है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (21-year Youth found hanging from an Iron gate, Tanakpur, Suspicious Death, Hanging, Youth found hanging, Youth Found hanging in Sports Stadium’s Gate)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














