नवीन समाचार, पौड़ी, 4 मई 2024 (Minor Girl Pregnant of 3 month by Rape)। उत्तराखंड में बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब राज्य के पौड़ी जनपद के श्रीनगर क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग तीन माह की गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने मामले में सक्रियता दिखाते हुए पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला पैठाणी इलाके का है। घटना के अनुसार पैठाणी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने बीती 2 मई 2024 को थाना पैठाणी में तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ संदीप पुत्र तुला लाल ने दुष्कर्म किया है। जिससे उसकी बेटी तीन माह की गर्भवती हो गई है।
आरोपित व पीड़िता का कराया गया मेडिकल (Minor Girl Pregnant of 3 month by Rape)
तहरीर मिलने के बाद पैठाणी थाने में पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया और जांच शुरू की। साथ ही आरोप सही पाये जाने पर मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपित संदीप पुत्र तुला लाल को तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया। इसके बाद नाबालिग और आरोपित युवक का मेडिकल भी करवाया गया। एसएसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। (Minor Girl Pregnant of 3 month by Rape)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Minor Girl Pregnant of 3 month by Rape)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
