नवीन समाचार, नैनीताल, 28 मार्च 2024 (16 year old Teenager fell in ditch saved by SDRF)। जनपद नैनीताल के कैमल्स बैक पहाड़ी के क्षेत्र में गुरुवार को एक किशोर पहाड़ी से खाई में गिर गया। एसडीआरएफ के जवानों ने खाई में उतरकर किशोर की जान बचाई और लगभग 2 किमी पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल को एक युवक के पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी से खाई में गिरने की सूचना मिली। इस पर आपदा कंट्रोल रूम ने एसडीआरएफ यानी राज्य आपदा मोचन बल को सूचित किया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रस्सियों के सहारे लगभग 100 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरकर घायल तक पहुंची और प्राथमिक उपचार देकर स्ट्रेचर से उसे लगभग 2 किमी पैदल वैकल्पिक पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाई और अपने वाहन से बिना देरी के सुरक्षित बीडी पांडे जिला चिकित्सालय भिजवाया। (16 year old Teenager fell in ditch saved by SDRF)
पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिरा (16 year old Teenager fell in ditch saved by SDRF)
घायल की पहचान मल्लीताल निवासी 16 वर्षीय आयुष कोहली के रूप में हुई। बताया गया है कि आयुष पंगोट क्षेत्र की पहाड़ी में घूमने आया था व पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। (16 year old Teenager fell in ditch saved by SDRF)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (16 year old Teenager fell in ditch saved by SDRF)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
