प्रशासन की सख्ती : हल्द्वानी के चर्चित चौंसला गांव में 16 बीघा सरकारी भूमि अतिक्रमणमुक्त

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 23 मई 2025 (Administration Freed Encroachment in Chaunsala) प्रशासन ने रविवार को हल्द्वानी के चर्चित चौंसला गांव में बड़ी कार्यवाही करते हुए 16 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया है। उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया। इस कार्यवाही को धामी सरकार के निर्देशों पर की गई बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।  यह भी पढ़ें : नैनीताल के चौसला गांव में 6 माह में एक ही समुदाय के 68 लोगों द्वारा जमीनों की ताबड़तोड़ खरीद-फरोख्त से उठे सवाल

https://navinsamachar.com/chausla-68-people-of-1-community-purchased-land/

कब्जा कर बस्तियां बसाने व डेमोग्राफिक यानी जनसांख्यिकी परिवर्तन से संबंधित आरोप लगे थे (Administration Freed Encroachment in Chaunsala)

पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौसला गांव में 6 माह में एक ही समुदाय के 68 लोगों द्वारा जमीनों की ताबड़तोड़ खरीद-फरोख्त किए जाने की शिकायत से जनसांख्यिकी परिवर्तन को लेकर सवाल उठ रहे थे। इस पर हिंदूवादी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।

action on encroachmentप्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आधा दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने और वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया था। लेकिन तय समयसीमा में कोई भी व्यक्ति वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।

कार्रवाई के दौरान एक फैक्ट्री मालिक ने स्वेच्छा से निर्माण हटा लिया, जबकि एक अन्य फैक्ट्री को पहले ही प्रशासन द्वारा सील किया जा चुका था। शेष अतिक्रमणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं, प्रशासन ने स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाकर भूमि को विधिवत अपने अधिकार में ले लिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चुनाव आयोग में निकली है डेटा एंट्री ऑपरेेटर भर्ती: स्नातकों के लिए अनुबंध आधारित अवसर, 25000 तक वेतन, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि शासन की मंशा के अनुरूप अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

इस अभियान में तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट, तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडे, कानूनगो अशरफ अली, लेखपाल सुनीता, राजस्व उप निरीक्षक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। (Administration Freed Encroachment in Chaunsala)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Administration Freed Encroachment in Chaunsala, Nainital News, Haldwani News, Administration Action, Encroachment in Chaunsala Village, Administration’s strictness, Haldwani, Chausala, Government Land, Encroachment Removal, Rahul Shah, Revenue Department, Uttarakhand News, Bulldozer Action, Hindu Organizations, District Administration, Anti-Encroachment Drive, 16 bigha government land freed from encroachment in the Chaunsala village of Haldwani,)