“अगर नैनीताल चला जाता तो राजा रघुवंशी बन जाता…”

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

शादी के बाद प्रेमी के साथ भागी पत्नी तो पति की रही यह प्रतिक्रिया 

नवीन समाचार, बदायूं, 18 जून 2025 (I Survived to Become Raja Raghuvanshi inNainitalउत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद के बिसौली कोतवाली क्षेत्र का एक युवक शादी के बाद अपनी पत्नी को हनीमून के लिए नैनीताल लाने की सोच रहा था, लेकिन इससे पहले ही पत्नी मायके चली गई और फिर गायब हो गई। पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी को उसके प्रेमी के पास से बरामद कर लिया। इस पर पति पत्नी को उसके प्रेमी के पास ही भेजने को यह कहते हुए राजी हो गया, “भगवान की कृपा रही कि मैं शिलोंग की तरह नैनीताल में राजा रघुवंशी बनने से बच गया”।

ठीक 1 माह पहले हुई थी शादी 

शादी के 9 दिन बाद ही भाग गई पत्नी खुशबू, तो पति सुनील बोला- "अच्छा हुआ, मैं  राजा रघुवंशी बनने से बच गया" ... कमेंट बॉक्स में लिंक👇मामले के अनुसार बिसौली के मौसमपुर गाँव में रहने वाले सुनील की शादी इसी वर्ष 17 मई 2025 को खुशबू से हुई थी, अगले दिन वह ससुराल आई और नौ दिन तक ससुराल में रहने के बाद वह शादी की परंपरा के तहत अपने मायके लौटी, लेकिन फिर वहां से अचानक गायब हो गई। 10 जून को उसके गायब होने की सूचना मिलने पर सुनील ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

इस बीच सोमवार को खुशबू खुद पुलिस स्टेशन पहुंची और उसने स्पष्ट रूप से कहा कि अब वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि सुनील ने बिना किसी विरोध के खुशबू के फैसले को स्वीकार कर लिया। उन्होंने कहा, ‘अच्छा हुआ मैं दूसरा राजा रघुवंशी बनने से बच गया, अगर वह अपने प्रेमी के साथ खुश है, तो मैं भी खुश हूं। मेरी ज़िंदगी भी बर्बाद होने से बच गई।’ 

सुनील ने जोर देकर कहा कि यदि वह हनीमून पर नैनीताल चले गए होते तो उनके परिवार की बर्बादी हो जाती। इतने में उसकी आँखों में आँसू भर आए। सुनील ने स्पष्ट रूप से कहा कि अब उसका खुशबू से कोई वास्ता नहीं और वह प्रेमी के साथ रहे तो वह भी खुश रहेगा। “मैं शिलोंग की तरह नैनीताल में राजा बनने से बच गया, यही मेरे लिए संतोष है।”

थाने में ही दोनों परिवारों की आपसी सहमति से इस पूरे प्रकरण को सुलझा लिया गया। खुशबू ने पति द्वारा दिए गए गहने और अन्य सामान वापस कर दिए। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के अनुसार दोनों पक्षों ने किसी अभियोग का सहारा न लेने का निर्णय लिया।

साली की प्रतिक्रिया (I Survived to Become Raja Raghuvanshi inNainital

पुलिस के सामने सुनील की साली राधा ने बताया कि खुशबू शादी के नौ दिन बाद मामा के घर चली गई थी, वहीं से प्रेमी के साथ भाग गई। थाने पर उनसे सामान लौटाने को कहा गया, जिसे उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से पति को सौंप दिया। (I Survived to Become Raja Raghuvanshi inNainital)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

(I Survived to Become Raja Raghuvanshi inNainital, Nainital News, Badaun News, Raja Raghuvanshi, Badaun Marriage Case, “If he had gone to Nainital, he would have become King Raghuvanshi, Bisauli Love Triangle, Badaun Police News, Husband Accepts Wife Elopement, King Raghuwanshi Reference, No Legal Charges Filed, Mutual Consent Resolution, Banda District Love Case, Uttar Pradesh Love Story, Wife Leaves Husband, Husband Emotional Reaction, Elopement Case UD, UP Love Saga, Husband Forgives Wife, Badayun Trending News, Uttar Pradesh Love Triangle, No Lawsuit Filed, Siya Husband Reaction, Wife Returned Gifts, Emotional Police Station, UP Villagers React,)