अधिवक्ताओं के कार्यक्रम में डीएम, एग्रीस्टैक योजना व जनगणना-2027 की तैयारियों पर डीएम और होली के नैनीताल के चुनिंदा समाचार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरिः जिलाधिकारी

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 24 फरवरी  2026 (Nainital News 24 Feb 2026)। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने मंगलवार को अभिनंदन समारोह आयोजित कर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया।

(Nainital News 24 Feb 2026)कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद तथा सचिव दीपक रुवाली ने कहा कि जिलाधिकारी ने न्यायिक कार्यों विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित और सकारात्मक निर्णय लिए हैं। उनका कहना था कि जारी लिखित आदेशों से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में गति आयेगी तथा न्याय व्यवस्था और अधिक प्रभावी बनेगी।

बार सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नैनीताल बार का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है और यहां के अधिवक्ता सदैव न्याय के पक्ष में खड़े रहे हैं। इन्होंने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है क्योंकि अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्य करना अधिकारियों के लिए उपलब्धि के समान है और अधिवक्ताओं तथा प्रशासन का उद्देश्य जनहित में कार्य करना है।

जिलाधिकारी ने बताया कि अधिवक्ताओं ने राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं रखी थीं उनके समाधान के लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं और संबंधित अधिकारी इनका पालन सुनिश्चित करेंगे। इन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद के राजस्व न्यायालयों में 7,500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं जिन्हें आगामी तीन माह में घटाकर लगभग 2,000 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने अधिवक्ताओं की मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, बीके सांगूड़ी, संजय कुमार, राजीव साह, राजेंद्र कुमार पाठक, पंकज बिष्ट, प्रमोद बहुगुणा, अनिल बिष्ट, संजय त्रिपाठी, संजय सुयाल, नवीन पंत, राजेंद्र भैसोड़ा, पंकज कुमार, कमल चिलवाल, सुभाष जोशी, जयंत नैनवाल, दीपक पांडेय, पूरन बिष्ट, सोहन तिवारी, संजय बिष्ट, हरीश चंद्र आर्य, तरुण चंद्रा, निर्मल कुमार, प्रदीप प्रसाद, नरेंद्र बर्गली, रवि कुमार, यशपाल आर्य, गौरव भट्ट, मुकेश कुमार, चंद्रकांत बहुगुणा, मोहम्मद खुर्शीद, शिवांशु जोशी, तारा आर्या, कामिनी गंगवार, मुन्नी आर्या, सरिता बिष्ट, जया आर्या, भावना जंतवाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत किसानों का पंजीकरण अनिवार्य : नैनीताल के जिलाधिकारी

नैनीताल। राज्य में डिजिटल कृषि मिशन के अंतर्गत एग्रीस्टैक योजना लागू की जा रही है, जिसके तहत किसानों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि एग्रीस्टैक में पंजीकरण होने से किसानों को सरकारी योजनाओं, कृषि ऋण, अनुदान तथा बीज एवं उर्वरक का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पिथौरागढ़ : शादी से लौट रहे दंपति की एसयूवी कार खाई में गिरी, दोनों की मृत्यु, 5 वर्ष पूर्व हुआ था विवाह... Pithoragarh Couple Died

उन्होंने बताया कि जनपद में अपेक्षानुसार किसानों का पंजीकरण कम है। इसलिये मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी तथा जिला सहायक निबंधक को निर्देश दिए हैं कि एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों के पंजीकरण के कार्य में गति लाने के लिए राजस्व परिषद के निर्देशों के क्रम में सहकारिता, ग्राम विकास एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अभियान चलाकर किसानों का पंजीकरण कराने को कहा है।

जिलाधिकारी के अनुसार एग्रीस्टैक एक डिजिटल मंच है, जिसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में विभिन्न हितधारकों को एकीकृत कर किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस मंच के माध्यम से किसानों को सुलभ ऋण, उच्च गुणवत्ता वाले कृषि आदान, स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सलाह तथा बाजार तक अधिक जानकारीपूर्ण और सुविधाजनक पहुंच मिल सकेगी।

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 25 से 27 फरवरी तक काठगोदाम में दिया जाएगा प्रशिक्षण

नैनीताल। जनगणना कार्य निदेशालय उत्तराखंड के निर्देशों के अनुपालन में जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जनपद नैनीताल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि डिजिटल डेटा संकलन के लिए यह प्रशिक्षण 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक पूर्वाह्न 10.30 बजे से सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी, तहसील, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद, कैंटोनमेंट बोर्ड, तकनीकी सहायक, जनगणना लिपिक, नगर आयुक्त तथा प्रमुख जनगणना अधिकारी इस प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग सुनिश्चित करेंगे। जिलाधिकारी ने जनगणना 2027 के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए जनगणना अधिकारियों के साथ सहायक चार्ज जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नामित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ करें। साथ ही कहा कि तैयार किए जाने वाले सभी आंकड़ों का अपने स्तर से सावधानीपूर्वक परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, क्योंकि जनगणना राष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्य है।

30वें फागोत्सव में 15 महिला होली दलों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 439482294नैनीताल। श्री रामसेवक सभा मल्लीताल नैनीताल में आयोजित 30वें फागोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को महिला होली दलों ने पारंपरिक होली गायन और स्वांग की प्रस्तुतियों से सरोवर नगरी को रंगमय बना दिया। कार्यक्रम में 15 महिला टीमों ने मंचन में प्रतिभाग किया और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने उपस्थिति दर्ज की।

प्रस्तुति देने वाली टीमों में महिला होली दल कृष्णापुर, समर्पण वूमेन वेलफेयर सोसाइटी, मां जगदंबा महिला होली समिति, मां वैष्णो देवी ग्रुप तल्लीताल, मां अंबे तल्लीताल, प्रेरणा महिला संगठन नैनीताल, जय श्री हनुमते हनुमान मंदिर समिति नैनीताल, नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखाताल, शेर का डांडा, सात नंबर नैनीताल, जय मां दूनागिरी सहायता समूह नैनीताल, जय मां वैष्णो समिति अयारपाटा, मां पाषाण देवी महिला होली ग्रुप, नैनी महिला जागृति संस्था नैनीताल, नैनी जागृति समूह नैनीताल तथा रिद्धि-सिद्धि होली दल नैनीताल शामिल रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्दवानी में दुर्घटना में जान गँवाने वाले सेवानिवृत्त सांख्यिकी अधिकारी सुरेश चंद्र पांडे को अधिकारी बेटियों ने दी मुखाग्नि

“मेरी नैया पार लगाओ गंगा सागर में”, “बांके बिहारी तुझे देख कर मेरे नैना उलझ गये”, “चुनरी रंगा दो”, “गोकुल से कान्हा आने लगे”, “होली खेलत है कैलाश पति”, “तीनों लोकों में होली”, “मैं तो होली खेलूंगा राधा तेरे अंगना में” और “रंग खेलुला धूम मचूला” जैसे गीतों से वातावरण गुंजायमान रहा। स्वांग के माध्यम से मोबाइल के सीमित उपयोग, नशे से दूर रहने और बदलते पारिवारिक परिवेश पर सामाजिक संदेश भी दिए गये।

कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट, मीनाक्षी कीर्ति, मुकेश जोशी मंटू तथा प्रो. ललित तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। प्रत्येक टीम से एक-एक होली गायक को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मीणा शर्मा, संगीता अग्रवाल, भावना बिष्ट, हिमानी रौतेला, भावना, लता रावत, रेणु कोहली, अंजू बिष्ट, गीता बिष्ट, शांति रावत, गीता, कमला रावत, भगवती बिष्ट, वंदना तिवारी और भगवती शर्मा शामिल रहे। फागोत्सव के अंतर्गत 25 फरवरी को अपराह्न 2 बजे महिला बैठकी होली आयोजित होगी। श्री रामसेवक सभा में होली के कार्यक्रम 2 मार्च तक निरंतर आयोजित किये जायेंगे।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, राम सेवक सभा अध्यक्ष मनोज लाल साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, प्रबंधक विमल चौधरी, उपाध्यक्ष अशोक शाह, राजेंद्र लाल साह, मुकेश जोशी मंटू, मोहित लाल साह, देवेंद्र लाल साह, प्रो. ललित तिवारी, भीम सिंह कार्की, कैलाश बोरा आशु, राजेंद्र सिंह बजेठा, गिरीश भट्ट, मिथिलेश पांडे, ललित मोहन साह, गिरीश जोशी मक्खन, हीरा सिंह रावत, गोधन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह, बिमल साह, केदार राठौर, खुशहाल सिंह कार्की, उमेश भट्ट, रंजीत शर्मा, ललिता दफोटी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नैनीताल में युगमंच का 30वां नैनीताल होली महोत्सव 27 फरवरी से

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में युगमंच संस्था के तत्वावधान में आगामी 27 फरवरी से 5 मार्च तक 30वां नैनीताल होली महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस सांस्कृतिक आयोजन में खड़ी होली, बैठ होली, महिला होली और पारंपरिक होली जुलूस जैसे कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रस्तुत की जाएगी।

आयोजकों के अनुसार यह महोत्सव विलक्षण खिलाड़ी एवं संस्कृति के संरक्षक गत दिवस दिवंगत हुए स्वर्गीय घनश्याम लाल साह को समर्पित है। महोत्सव की शुरुआत 27 फरवरी को दोपहर 1 बजे नयना देवी मंदिर में खड़ी होली के साथ होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे रामलीला मंच मल्लीताल में औपचारिक उद्घाटन होगा, जिसमें बाल होली के साथ वरिष्ठ होल्यारों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

शाम 6 बजे शारदा संघ में बैठ होली एवं सम्मान समारोह होगा। आगे 28 फरवरी को दोपहर 1 बजे से महिला होली, बीएम शाह ओपन एयर थियेटर में, 1 मार्च को दोपहर 12 बजे से तल्लीताल नैनीताल समाचार में बैठ होली होगी, 4 मार्च को प्रातः 10 बजे शारदा संघ से होली आशीष जुलूस निकलेगा और 5 मार्च को सायं 4 बजे नयना देवी मंदिर में टीके की होली होगी। आयोजन समिति ने बताया कि विभिन्न होली दलों द्वारा पारंपरिक कुमाऊँनी होली की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चुनाव आयोग में निकली है डेटा एंट्री ऑपरेेटर भर्ती: स्नातकों के लिए अनुबंध आधारित अवसर, 25000 तक वेतन, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 24 Feb 2026) :

Nainital News 24 Feb 2026, Uttarakhand District Magistrate Public Interest Work, Agristack Farmer Registration Uttarakhand 2026, Census 2027 Training Program Nainital, Nainital News 24 Feb 2026, Uttarakhand District Magistrate Public Interest Work, Agristack Farmer Registration Uttarakhand 2026, Census 2027 Training Program Nainital, Revenue Court Case Disposal Plan India, Digital Agriculture Mission Farmer Benefits, Nainital Holi Festival Cultural Event,

District Administration Governance Update Uttarakhand, Public Interest Legal Community Nainital, Government Farmer Scheme Registration Drive, Traditional Kumaoni Holi Festival News, #LegalGovernance #DistrictAdministration #DigitalAgricultureMission #Census2027India #CulturalHeritageUttarakhand #PublicPolicyIndia #RevenueCourtReforms #HolifestivalNainital #FarmersRegistrationDrive #GoodGovernanceIndia 

Leave a Reply