नैनीताल अपडेट : राज्य आंदोलनकारी कमल नेगी का निधन, ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ, फागोत्सव-2026, संघर्ष से सफलता, कुमाऊं विवि को नया दायित्व व डीएसबी में नए दायित्व

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

महिला अधिकारों की आवाज कमल नेगी का निधन, नगर में शोक

डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 26 फरवरी  2026 (Nainital News 26 Feb 2026)। सरोवर नगरी में महिला हितों सहित विभिन्न जनांदोलनों व शराब व सफाई जैसे विभिन्न सामाजिक मुद्दों में शामिल रहने वाली राज्य आंदोलनकारी तल्लीताल निवासी कमल नेगी का गुरुवार प्रातः 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई और लोग संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचने लगे। बताया गया है कि वह पिछले लगभग तीन वर्षों से अस्वस्थ चल रही थीं।

(Nainital News 26 Feb 2026)प्राप्त जानकारी के अनुसार कमल नेगी उत्तराखंड महिला मंच संगठन में महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहते हुए महिला अधिकारों के प्रति सजग रहीं और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाती रहीं। उन्होंने अपने समय में शराब के विरुद्ध आंदोलनों में भाग लिया तथा महिला अधिकारों की आवाज मुखर रूप से उठाई। सफाई के आंदोलनों में भी वह सक्रिय दिखाई दीं। वह शिक्षिका के रूप में भी कार्यरत रहीं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया। उनके निधन को सामाजिक क्षेत्र में एक सशक्त महिला आवाज का अवसान माना जा रहा है।

नैनीताल में न्याय की डिजिटल उड़ान, जिला बार एसोसिएशन में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 1283020344नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने शुभारंभ किया। उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम निर्णयों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे, जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने कहा कि इस ई-लाइब्रेरी में सर्वोच्च न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े 27 लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस उपलब्ध है। इससे अधिवक्ताओं को विधिक शोध में व्यापक सहायता मिलेगी और समय की बचत होगी। सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता सुविधा से युक्त है।

इसमें सिविल, आपराधिक, सेवा, अधिकरण तथा एनआई अधिनियम से संबंधित प्रकरणों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे। याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की प्रारूप तैयार करने में भी यह प्रणाली उपयोगी सिद्ध होगी। अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में सशक्त कदम बताते हुए कहा कि इससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ तथा प्रभावशाली बनेगी। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

फागोत्सव-2026 में स्कूली बाल कलाकारों ने बिखेरे होली के रंग

नैनीताल। नगर की सर्वप्राचीन, 1918 में स्थापित धार्मिक-सामाजिक संस्था श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित फागोत्सव 2026 के अंतर्गत गुरुवार को स्वर्गीय नवीन चंद्र साह की स्मृति में स्कूली बच्चों की होली गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर, राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ, नरेंद्र अजय साह जगती विद्यालय, रामा मोंटेसरी, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, मल्लिका संगीत कला केंद्र, जूनियर हाईस्कूल, अमेरिकन किड्स, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तथा आर्य समाज प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लेकर होली के रंग बिखेरे।

जबकि मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने प्रथम,भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय ने द्वितीय, रामा मोंटेसरी ने तीसरा तथा अमेरिकन किड्स-सीआएसटी प्राइमरी विंग ने सांत्वना पुरस्कार जीता। इस दौरान बाल कलाकारों ने सभा भवन के साथ ने पंत पार्क में “मेरो चुनर में पड़ गयो दाग रे”, “मस्तानों की टोली में राधा बोलो होली”, “कैसी होली मनाई कन्हाई”, “रंग डालूंगी”, “रंग खेलुलो धूम माचिको” सहित अनेक पारंपरिक होली गीतों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। मल्लिका कला केंद्र के बच्चों की होली गायन प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली।

c9f0f895fb98ab9159f51fd0297e236d 1865365492 कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी कीर्ति, मुकेश जोशी तथा प्रो. ललित तिवारी ने किया। मुख्य अतिथि कुर्मांचल बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रगति साह तथा संजय साह को राधा-कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में रंगकर्मी मिथिलेश पांडे तथा कैलाश जोशी शामिल रहे।

कार्यक्रम में मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बवाड़ी, राजेंद्र बिष्ट, विमल साह, विमल चौधरी, राजेंद्र लाल साह, देवेंद्र लाल साह, भुवन बिष्ट, ललित साह, भीम सिंह कार्की, हीरा रावत, इदरीश मलिक, मोहित साह, आनंद बिष्ट, आशु बोरा, दिव्य साह, जीवंती भट्ट, भारती साह, पुष्पा बवाड़ी, मीनू साह, केदार राठौर, दीप बिष्ट, गुंजन जोशी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11.32 बजे आंवला एकादशी के अवसर पर रंग धारण कार्यक्रम, आकर्षक रंगोली निर्माण तथा पद्म वृक्ष की शाखा पर चीर बंधन किया जाएगा।

संघर्ष से सफलता तक, महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मिसाल

नैनीताल। नैनीताल जनपद के धारी विकासखंड क्षेत्र के निवासी युवा महेंद्र बिष्ट ने मेहनत और सरकारी योजना के सहयोग से स्वरोजगार की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह सिद्ध किया कि सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता संभव है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2022 में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महेंद्र बिष्ट ने प्रारंभिक आर्थिक चुनौतियों के बीच उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की ग्राम भटेलिया शाखा से 3 लाख रुपये का ऋण लेकर मोबाइल रिपेयरिंग का व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया।

1679091c5a880faf6fb5e6087eb1b2dc 1357222322जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के मार्गदर्शन तथा राज्य सरकार की पहल से ऋण स्वीकृत हुआ और उन्होंने अपने क्षेत्र में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान स्थापित की। आज उनका व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। इन्होंने अपने उद्यम के माध्यम से 2 अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है। वर्तमान में उनके व्यवसाय का वार्षिक कारोबार लगभग 4 लाख रुपये तक पहुंच गया है तथा प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये की नियमित आय प्राप्त हो रही है।

महेंद्र बिष्ट की सफलता स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण मानी जा रही है और महेंद्र अपने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गये हैं। अपनी सफलता पर महेंद्र ने कहा कि परिश्रम और सही योजना के उपयोग से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय को ‘मिशन अमृत सरोवर’ योजना के मूल्यांकन अध्ययन का दायित्व

नैनीताल। उत्तराखंड सरकार के सेतु आयोग ने राज्य में संचालित ‘मिशन अमृत सरोवर’ योजना के मूल्यांकन अध्ययन का दायित्व कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल को सौंपा है। इस संबंध में सेतु आयोग उत्तराखंड शासन ने कार्यादेश जारी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सेतु आयोग ने 8 दिसंबर 2025 को योजना के मूल्यांकन के लिए अभिरुचि आमंत्रित की थी। इसके पश्चात विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से प्राप्त तकनीकी तथा वित्तीय प्रस्तावों का परीक्षण 27 जनवरी 2026 को आयोजित मूल्यांकन समिति की बैठक में किया गया।

परीक्षण के उपरांत जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. दीपक मेलकानी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के आधार पर कुमाऊं विश्वविद्यालय का चयन किया गया है। नियोजन विभाग उत्तराखंड शासन ने 20 फरवरी 2026 को जारी पत्र के माध्यम से 20.00 लाख रुपये की स्वीकृत लागत पर यह अध्ययन कार्य मुख्य अन्वेषक डॉ. दीपक मेलकानी को प्रदान किया है। अध्ययन छह माह की अवधि में पूर्ण किया जाएगा। अध्ययन के अंतर्गत योजना के क्रियान्वयन, प्रभाव, उपयोगिता तथा सामाजिक-आर्थिक परिणामों का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।

इसके लिए फील्ड सर्वे, प्राथमिक एवं द्वितीयक आंकड़ों का संग्रह, हितधारकों के साथ समूह चर्चा तथा आवश्यक विश्लेषण किया जाएगा। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल तथा विश्वविद्यालय के अनेक प्राध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अध्ययन दल को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रो. संजय पंत डीएसबी परिसर के विज्ञान संकायाध्यक्ष व शंकर लाल लोक सूचना अधिकारी नियुक्त

e4da3b7fbbce2345d7772b0674a318d5 1299269071नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने प्रो. संजय पंत को डीएसबी परिसर नैनीताल के विज्ञान संकाय के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति वर्ममान संकायाध्यक्ष प्रो. चित्र पांडे की 28 फरवरी को हो रही सेवानिवृत्ति के फलस्वरूप अगले 3 वर्ष अथवा सेवानिवृत्ति की तिथि तक के लिये की गयी है। वहीं डीएसबी परिसर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुरेश लाल को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक लोक सूचना अधिकारी नामित किया है।

उनकी नियुक्ति पिछले माह इस जिम्मेदारी पर नियुक्त संगीत विभाग के सहायक अधिष्ठाता डॉ. अशोक कुमार के यह दायित्व न संभालने के फलस्वरूप की गयी है। कूटा यानी कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने दोनों नियुक्तियों पर खुशी व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital News 26 Feb 2026) :

Nainital News 26 Feb 2026, Kaml Negi Women Rights Leader Death Nainital, Nainital Bar Association Digital E Library Launch, Phagotsav 2026 School Holi Singing Competition Nainital, ainital News 26 Feb 2026, Kaml Negi Women Rights Leader Death Nainital, Nainital Bar Association Digital E Library Launch, Phagotsav 2026 School Holi Singing Competition Nainital, Mahendra Bisht Self Employment Success Story Uttarakhand, Mission Amrit Sarovar Evaluation Kumaun University, DSb Campus Science Faculty Dean Appointment, Uttarakhand Social Activist Kamla Negi Tribute, Legal Digital Resources Initiative Nainital Court, Chief Minister Self Employment Scheme Success Case, Kumaun University Administrative Appointments News, #WomenRightsAdvocacy #LegalTechIndia #HoliFestival2026 #SelfEmploymentSuccess #AmritSarovarMission #HigherEducationIndia #JudicialReforms #DigitalLibraryLaunch #YouthEntrepreneurship #UttarakhandDevelopment

Leave a Reply