विवाहिता ने किया विषपान, समाज कल्याण विभाग के 200 शिविर होंगे आयोजित, मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा भावाधस व 26 को निकलेगी रैली

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

नवीन समाचार, नैनीताल, 24 मई 2025 Nainital News Today 24 May 2025 Navin Samachar) भवाली क्षेत्र के एक ग्राम में घरेलू विवाद के चलते 28 वर्षीय विवाहिता ने कीटनाशक गटक लिया। परिजनों द्वारा 108 आपातकालीन सेवा से पहले उसे भवाली के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के उपरांत बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल के लिये संदर्भित कर दिया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उसका उपचार किया जा रहा है।

Nainital News Today 24 May 2025 Navin Samachar (Nainital News Today 23 May 2025 Navin Samacharपुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला का अपने पति से किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद क्षुब्ध होकर महिला ने कृषि उपयोग के लिए रखा गया कीटनाशक पी लिया था। महिला की स्थिति बिगड़ने पर उसके पति व परिजन उसे चिकित्सालय लेकर कर आये। जिला चिकित्सालय के ईएमओ डॉ. देवांशु पुनेठा ने बताया कि महिला के पेट से विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल दिया गया है। उसे चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है और उसकी स्थिति में सुधार हो रहा है। पुलिस को सूचना दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

राज्य के 95 विकास खंडों व 105 नगरीय निकायों में समाज कल्याण विभाग के 200 शिविर आयोजित किए जाएंगे

नैनीताल। समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति उत्तराखंड के उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल की अध्यक्षता में शनिवार को नैनीताल जनपद के भीमताल स्थित विकास भवन सभागार में समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति व क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार की जन उपयोगी योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपाध्यक्ष ने बताया कि राज्य के 95 विकास खंडों व 105 नगरीय निकायों में 200 शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच सके।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  'कानून का उल्लंघन करने वाले नहीं कर सकते राहत का दावा', हाईकोर्ट ने मस्जिद सील करने के आदेश को दी गई चुनौती खारिज की...

663075895c5a7913669a2b7cd973449c 169073509उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय स्तर पर पात्र अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने हेतु अभियान चलाने, तथा योजनाओं की जानकारी दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए गांव स्तर पर प्रचार-प्रसार और शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि विभाग विवाह पुरस्कार, अटल आवास, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था, विधवा व परित्यक्ता पेंशन जैसी योजनाएं संचालित कर रहा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री अनिल गौड़, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, डीईएसटीओ मुकेश नेगी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

मेधावी विद्यार्थियों को 7 जून को सम्मानित करेगा भावाधस

नैनीताल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) के द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न समाजों के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को समारोह आगामी 7 जून 2025, रविवार को एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार की अध्यक्षता एवं संयुक्त सचिव गौरव हार्पर के संचालन में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। ने किया।

बैठक में मंडल अध्यक्ष मनोज वेदी ने कहा कि शिक्षा ही वह अमूल्य अस्त्र है, जिससे छात्र-छात्राएं न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार व देश का नाम भी गौरवान्वित करते हैं। नगर अध्यक्ष अजय जहरी ने शिक्षा पर विशेष बल देने की आवश्यकता जताई। मंडल उपाध्यक्ष राजेश ने भी अपने समर्थन के साथ प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष मनोज पवार ने कहा कि सम्मान देने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को उनकी आगे की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर राजेंद्र पावर, जिला उपाध्यक्ष रितुल, मुकेश, चंद्रपाल, नगर सचिव गोविंद, मंडल प्रभारी मुकेश कीर्ति, रमेश, रोहित भाटिया, दीपक चंदेल व रवि कुमार भी उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में आठ फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए, प्रवेश पत्र में फोटो बदलकर दे रहे थे परीक्षा

बाल श्रम व बाल विवाह के प्रति जागरूकता के लिये 26 को निकलेगी रैली Nainital News Today 24 May 2025 Navin Samachar)

नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में आगामी 26 मई सोमवार को अपराह्न 4 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर नैनीताल से एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। प्राधिकरण की सचिव बीनू गुलयानी ने जानकारी दी कि उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश के मार्ग निर्देशन में प्रस्तावित इस रैली का उद्देश्य बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड, बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड, सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा एवं राहवीर योजना के प्रति आमजन को जागरूक करना है। (Nainital News Today 24 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Suicide Attempt, Nainital News Today, 24 May 2025)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..। 

(Nainital News Today 24 May 2025 Navin Samachar, Nainital News, Suicide Attempt, Nainital News Today, 24 May 2025, Navin Samachar, Married Woman Poison Intake, Bhowali Poison Case, Domestic Dispute Incident, Nainital Latest News, Suicide Attempt India, Pesticide Consumption Case, Emergency Medical Services, BD Pandey Hospital, Uttarakhand Police News, Women Health Recovery, Social Welfare Camps, Uttarakhand Development Blocks, Urban Local Bodies Schemes, Student Felicitation 2025, Meritorious Students Award, Bhavadhs Nainital, Child Labour Awareness, Child Marriage Prevention, Legal Awareness Rally, District Legal Services Authority, Married woman consumed poison, 200 camps of social welfare department will be organized, Bhavadhas will honor meritorious students, rally will be held on 26th,)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चुनाव आयोग में निकली है डेटा एंट्री ऑपरेेटर भर्ती: स्नातकों के लिए अनुबंध आधारित अवसर, 25000 तक वेतन, जानें योग्यता व आवेदन प्रक्रिया