नैनी झील में बिना लाइफ जैकेट के नौकायन करते हुए शराब पी रहे सैलानी!
नवीन समाचार, नैनीताल, 26 मई 2025 (Tourists Drinking Alcohol Boating in Naini Lake)। पर्यटन नगरी नैनीताल में आने वाले सैलानियों के द्वारा कई बार अवांछित गतिविधियां की जाती रही हैं। अब इसी कड़ी में संभवतया पहली बार नैनी झील में सैलानियों के शराब पीने की फोटो सामने आयी हैं। फोटो में दो व्यक्ति नैनी झील में पैडल से चलने वाली नौका में नौकायन करते हुए दिन-दहाड़े हाथों में शराब जैसे किसी पेय पदार्थ से भरे गिलास लिये नजर आ रहे हैं।
इस पर नगरवासी दोनों के शराब पीने की बात करते हुए काफी नाराजगी भी व्यक्त कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन के साथ ही इन्हें देखने पर न टोकने वालों को भी दोषी ठहरा रहे हैं। पुलिस से ऐसे लोगों की पहचान करने और कार्रवाई करने की बात भी कही जा रही है।
एक फोटो में एक व्यक्ति लाइफ न पहने हुए व दूसरा केवल ऑपचारिकता के लिये बिना बेल्ट के लाइफ जैकेट पहना नजर आ रहा है। ऐसे में नशे में उनके साथ कोई दुर्घटना भी हो सकती थी और इससे नगर की छवि भी खराब हो सकती थी। दूसरी फोटो में दूसरे व्यक्ति ने भी केवल ऑपचारिकता के लिये बिना बेल्ट के लाइफ जैकेट पहनी है।
उल्लेखनीय है कि अन्य नौकाओं से इतर पैडल से चलने वाली नौकाओं में कोई चालक नहीं होता है। ऐसे में पैडल बोट लेकर जाने वाले सैलानियों पर अधिक नजर रखे जाने की भी आवश्यकता महसूस की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों को स्मार्ट पुलिसिंग व प्रभावी अपराध नियंत्रण के निर्देश (Tourists Drinking Alcohol Boating in Naini Lake)
-लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक को एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने सोमवार को पुलिस लाइन नैनीताल के सभागार में मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित कर जिले में अपराधों की स्थिति का मूल्यांकन किया और अधीनस्थों को स्मार्ट पुलिसिंग व प्रभावी अपराध नियंत्रण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान एसएसपी ने लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल को एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।
प्रभारी निरीक्षक बैठक में श्री मीणा ने पिछले माह घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए उन्होंने चोरी, नकबजनी, जुआ-सट्टा, अवैध हथियार, साइबर अपराध और एनडीपीएस अधिनियम संबंधी मामलों में प्रभावी व शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों की पोस्ट पर थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी तय करने, धार्मिक-सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने और आईटी अधिनियम के उल्लंघनों को गंभीरता से लेने को कहा।
उन्होंने सीसीटीएनएस प्रणाली को समय पर अद्यतन करने व इसके सभी प्रपत्रों में डेटा पूर्ण कराए जाने के निर्देश भी दिए। साथ ही ऑपरेशन सेनेटाइज के अंतर्गत सत्यापनविहीन और अवैध रूप से रह रहे व्यक्तियों पर कड़ी कार्यवाही करने, बॉर्डरों पर गहन जांच अभियान चलाने और नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने को कहा।
इसके अतिरिक्त पर्यटन सीजन को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने, पर्यटक स्थलों पर चेकिंग बढ़ाने, स्टंटबाजों और हुड़दंगियों पर कार्यवाही करने तथा पुलिस कर्मियों को पर्यटकों से शालीन व सहयोगात्मक व्यवहार रखने के निर्देश दिए गए। होटल चेकिंग कर अवैध रूप से शराब परोसने और हुड़दंग की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की बात भी कही गई।
बैठक में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रमोद साह, दीपशिखा अग्रवाल, सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह, निरीक्षक एलआईयू जितेंद्र उप्रेती, दूर संचार के प्रतिसार निरीक्षक राजकुमार बिष्ट सहित सभी थाना, चौकी, शाखा, यातायात व सीपीयू प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। (Tourists Drinking Alcohol Boating in Naini Lake)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Tourists Drinking Alcohol Boating in Naini Lake, Nainital News, Tourists Creating Problems, Nasha, Boating, Naini Lake, Tourists Drinking Alcohol, No Life Jacket, Paddle Boat Incident, Nainital Tourism, Lake Safety, Tourist Misbehavior, Alcohol In Public, Uttarakhand Police, Smart Policing, Crime Control, NDPS Act, Nainital Police Action, Tourist Safety, Lake Regulations, SSP Nainital, Summer Tourism, Drunken Tourists, Police Review Meeting, Tourists drinking alcohol while boating without life jackets in Naini Lake,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।