नवीन समाचार, नैनीताल, 11 अप्रैल 2024 (BJPCandidate complain against Congress candidate)। नैनीताल लोक सभा में चुनावी आरोप-प्रत्यारोप औपचारिक शिकायत तक पहुंच गये हैं। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी पर उनके द्वारा प्रकाशित कराये गये विज्ञापनों को लेकर रिटर्निंग अधिकारी से आचार संहिता के उल्लंघन करने की शिकायत की है।
सांसद निधि का केवल 40 प्रतिशत व्यय करने को बताया पूर्णतः असत्य, अधारहीन एवं तथ्यों के विपरीत (BJPCandidate complain against Congress candidate)
पत्र में भट्ट की ओर से उनके मुख्य निर्वाचन अभिकर्ता सुनील खेड़ा ने कहा है कि कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने विभिन्न समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराये गये हैं, जिनमें अन्य असत्य कथनों के अतिरिक्त एक पूर्णतः मिथ्या कथन किया गया है कि वर्तमान सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी द्वारा विगत पाँच वर्षों में अपनी सांसद निधि का केवल 40 प्रतिशत व्यय किया है एवं शेष धनराशि वापस हो गई है।
कहा है कि यह कथन पूर्णतः असत्य, अधारहीन एवं तथ्यों के विपरीत है। वास्तविकता यह है कि सांसद निधि की पूरी धनराशि के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। इनमें से कई प्रस्ताव कुछ कारणों से संबंधित कार्यालयों में स्वीकृति हेतु विचाराधीन एवं लंबित है। यह भी कहा है कि सांसद निधि की धनराशि का कोई भी अंश लैप्स नहीं हुआ है और न ही वापस गया है। (BJPCandidate complain against Congress candidate)
इस प्रकार बिना किसी आधार के कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा असत्य कथन प्रकाशित किया जा रहा है, जोकि आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है। उन्होंने उन्होंने इस मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। (BJPCandidate complain against Congress candidate)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (BJPCandidate complain against Congress candidate)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।