नवीन समाचार, देहरादून, 7 अप्रैल 2024 (Congress star campaigners nephew joined BJP)। चंपावत के कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे व भागीरथी संस्थान के निदेशक आनंद अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आनंद ने आज अपने समर्थकों के साथ देहरादून में भाजपा की सदस्यता ली। उल्लेखनीय है कि खुशाल सिंह अधिकारी भी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। देखें वीडियो कांग्रेस छोड़ने वालों को क्या कह रहे हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष..
रविवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आनंद अधिकारी के साथ चंदन सिंह अधिकारी आदि चंपावत के कई युवा भाजपा में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि आनंद अधिकारी पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं। (Congress star campaigners nephew joined BJP)
पूर्व में आनंद ने अपने चाचा विधायक खुशाल अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आनंद ने कहा कि वह पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की मजबूती के लिये काम करेंगे। (Congress star campaigners nephew joined BJP)
विधायक के भी पार्टी से नाराज होने की चर्चा (Congress star campaigners nephew joined BJP)
सूत्रों के अनुसार विधायक खुशाल सिंह अधिकारी भी कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से नाराज हैं। उनके भाजपा में शामिल होने और भाजपा के संपर्क में होने की चर्चा भी गाहे-बगाहे उठती रहती हैं। उनकी विधायकी का मामला उच्च न्यायालय में भी लंबित है। अलबत्ता अब तक उनके बारे में चल रही चर्चाएं परवान नहीं चढ़ पाई हैं, लेकिन भतीजे के भाजपा में शामिल होने के बाद एक बार फिर यह चर्चाएं सतह पर आ गयी हैं। (Congress star campaigners nephew joined BJP)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Congress star campaigners nephew joined BJP)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













