नवीन समाचार, हल्द्वानी, 11 अप्रैल 2024 (Congress Vice President Jaya Bisht Joined BJP)। नैनीताल जनपद में कांग्रेस पार्टी को गुरुवार को एक और झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वर्ष 2007 में कांग्रेस पार्टी के टिकट पर विधान सभा का चुनाव लड़ चुकी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री जया बिष्ट ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कुमाऊं संभाग कार्यालय हल्द्वानी में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में जया बिष्ट के साथ युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र रावत को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
बताया गया है कि जया बिष्ट वर्ष 1976 से कांग्रेस पार्टी की सक्रिय सदस्य रहीं। वह वर्ष 2004 से 2007 तक समाज कल्याण विभाग में राज्य मंत्री के स्तर पर एवं पूर्व में प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष के साथ वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थीं।
ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में अनेक ग्राम प्रधानों ने भी ग्रहण की भाजपा की सदस्यता (Congress Vice President Jaya Bisht Joined BJP)
नैनीताल। इसके अलावा गत दिवस किच्छा में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट के नेतृत्व में मलुवाताल, मेहरागाव, हैड़ाखान, हेडियागांव, उडुवा, बानना, पसौली, रौसिल, बजून, पिनरो, पनिया मेहता आदि गावों के प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। (Congress Vice President Jaya Bisht Joined BJP)
इनमें लक्ष्मण गंगोला, गणेश जोशी, मुन्नी पलडिया, प्रदीप कुमार, चंद्र प्रकाश, कमलेश आर्या, मीरा देवी, ललित मोहन, अनीता आर्या, गोविंद राणा, तारा पलड़िया, गणेश आर्या, इंद्र मेहता, ईश्वरी दत्त, दीवान सम्मल, भरत सम्मल, मुन्ना लाल, हंसी पलड़िया व प्रकाश चंद्र भी शामिल हैं। (Congress Vice President Jaya Bisht Joined BJP)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Congress Vice President Jaya Bisht Joined BJP)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।