कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व पालिकाध्यक्ष, विधायक प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा में शामिल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मीना शर्मा, लक्ष्मी राणा और दर्शन लाल आर्य सहित कई दिग्गज भाजपा में शामिल

नवीन समाचार, देहरादून, 2 मई 2026 (Major Blow to Congress-Many Join BJP)। उत्तराखंड में कांग्रेस (Congress) को एक बार फिर बड़े झटके का सामना करना पड़ा है। शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) की उपस्थिति में कांग्रेस के कई कद्दावर नेताओं और पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। दलबदल की इस प्रक्रिया ने राज्य की राजनीतिक हलचल को तेज कर दिया है। इसे पिछले दिनों कॉंग्रेस द्वारा कुछ भाजपा नेताओं को शामिल किए जाने के पलटवार के रूप में देखा जा रहा है।

Major Blow to Congress-Many Join BJP Several Congress members join BJP State President Mahendra Bhatt administers membershipप्रमुख चेहरों ने बदली निष्ठा

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिन प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी, उनमें रुद्रपुर और पर्वतीय क्षेत्रों के बड़े नाम शामिल हैं:

  • मीना शर्मा: महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बाद में उन्होंने स्थानीय विधायक शिव अरोरा के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर उन्हें गदा भी भेंट किया। वह पूर्व भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल को उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किए जाने को लेकर उनकी आपत्ति के बावजूद कॉंग्रेस में शामिल किए जाने से नाराज थीं।

  • लक्ष्मी राणा: रुद्रप्रयाग की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्ष 2017 में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं लक्ष्मी राणा भी आज भाजपा का हिस्सा बन गई हैं।

  • दर्शन लाल आर्य: घनसाली विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे दर्शन लाल आर्य ने भी भाजपा का हाथ थाम लिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  किच्छा: विश्वास की हत्या, पति ने देवर की छेड़छाड़ की शिकायत करने पर भाई के साथ मिलकर लूटी पत्नी की अस्मत

News Article Hero Imageरुद्रपुर और संगठन से भी हुआ पलायन

पार्टी के शीर्ष चेहरों के साथ-साथ संगठन स्तर पर भी कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा की सदस्यता लेने वालों में निम्नलिखित प्रमुख नाम भी शामिल रहे:

  • अनिल शर्मा: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता।

  • संजीव रस्तोगी: कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष।

  • पूनम गुप्ता और मंजू जैन: रुद्रपुर महानगर कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महिला कांग्रेस की महामंत्री।

इसके अतिरिक्त राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की नीतियों में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग निरंतर भाजपा से जुड़ रहे हैं।

इस राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर आपके क्या विचार हैं?

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सावधान! शनिवार को आपके मोबाइल पर बजेगी खतरे की घंटी! जानिए क्यों?

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Major Blow to Congress-Many Join BJP) :

Major Blow to Congress-Many Join BJP, Uttarakhand Politics, BJP Joinings Dehradun, Meena Sharma BJP, Laxmi Rana BJP, Darshan Lal Arya BJP, Congress Leaders Resign Uttarakhand, Mahendra Bhatt BJP, Pushkar Singh Dhami Meet, Congress Leaders Join BJP, Uttarakhand News, Meena Sharma Former Chairman Rudrapur Join BJP, Laxmi Rana Rudraprayag BJP Joining, Anil Sharma Congress Spokesperson Joins BJP, Political Defection Uttarakhand 2026, Rudrapur Congress Seva Dal Resignation, BJP Expansion Uttarakhand News, #UttarakhandPolitics #BJP #Congress #PoliticalNews #Dehradun #Rudrapur #MahendraBhatt #PushkarSinghDhami #BreakingNews #PoliticsToday

Leave a Reply