-जिला न्यायालय ने समयसीमा के उल्लंघन को बताया कारण
नवीन समाचार, नैनीताल, 24 अप्रैल 2025 (Petition of Congress Candidate Haldwani Rejected)। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर चुनाव को चुनौती देने वाली काँग्रेस प्रत्याशी ललित जोशी की चुनाव याचिका को जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया है। न्यायालय ने याचिका को चुनाव परिणाम घोषित होने के सात दिन की निर्धारित समयसीमा के बाहर दाखिल किया गया मानते हुए इसे अस्वीकार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला जिला न्यायाधीश सुबीर कुमार की अदालत में सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुआ था। याचिकाकर्ता ललित जोशी की ओर से अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने पक्ष रखते हुए कहा कि सभी प्रत्याशियों को पक्षकार बनाए जाने के कारण जानकारी एकत्र करने में समय लग गया, जिससे याचिका दाखिल करने में विलंब हुआ।
इन अधिवक्ताओं ने की पैरवी
वहीं, सरकारी पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता (डीजीसी) पंकज सिंह बिष्ट, अतिरिक्त जिला शासकीय अधिवक्ता भरत भट्ट तथा मेयर गजराज बिष्ट की ओर से अधिवक्ता योगेश पांडे और प्रदीप परगाई उपस्थित रहे। सरकारी पक्ष ने याचिका पर कड़ी आपत्ति जताते हुए दलील दी कि याचिका निर्धारित समयसीमा अर्थात सात दिन के भीतर दाखिल नहीं की गई, अतः यह विचारणीय नहीं है।
सरकारी पक्ष ने यह भी तर्क रखा कि ललित जोशी के अधिवक्ता द्वारा जिन न्यायालयों की नजीर प्रस्तुत की गई, वे उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश में लागू नहीं होतीं। साथ ही समय सीमा से संबंधित उच्च न्यायालयों एवं उच्चतम न्यायालय के विभिन्न निर्णयों का हवाला भी दिया गया।
न्यायालय का पक्ष (Petition of Congress Candidate Haldwani Rejected)
सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने माना कि हल्द्वानी नगर निगम चुनाव का परिणाम 25 जनवरी 2025 को घोषित हुआ था, जबकि ललित जोशी की याचिका 6 फरवरी 2025 को दाखिल की गई। ऐसे में यह याचिका चुनाव याचिका अधिनियम की धारा के अंतर्गत निर्धारित समयसीमा से बाहर है और इसे स्वीकार करने का कोई वैधानिक आधार नहीं है। अतः याचिका को खारिज कर दिया गया। (Petition of Congress Candidate Haldwani Rejected)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Petition of Congress Candidate Haldwani Rejected, Nainital News, Haldwani News, Court News, Court Order, petition dismissed, Lalit Joshi Election Petition, Haldwani Mayor Election, Nainital District Court, Election Petition Dismissed, Court News Uttarakhand, Legal Deadline Violation, Haldwani Municipal Corporation, Uttarakhand Politics, Subir Kumar Judge, Dushyant Mainali Advocate, DGSC Pankaj Singh Bisht, Bharat Bhatt ADGC, Gajraj Bisht Mayor, Yogesh Pandey Advocate, Pradeep Pargai Advocate, Municipal Election Dispute, Uttarakhand Judiciary, Election Law India, Time Barred Petition, Legal Proceedings Nainital, Challenge given by Congress candidate to mayor election in Haldwani Municipal Corporation rejected,)
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

You must be logged in to post a comment.