नवीन समाचार, देहरादून, 4 अगस्त 2024 (Young Lady Raped for Marriage-Forced to Abort)। देवभूमि के साथ देवीभूमि भी कहे जा रहे उत्तराखंड में देवियां यानी महिलाएं अब भी कुछ लोगों के मात्र ‘भोग्या’ बनी हुई हैं, और लगातार उनके साथ असामाजिक व आपराधिक कृत्य हो रहे हैं, लेकिन न ही अपराधी उन्हें शिकार बनाने और न महिलाएं भी किसी के झांसे में आने से बचने यानी शिकार बनने से बचने की कोशिश करती नजर आ रही हैं।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक और उसकी बहन के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने बताया कि वह नेहरू कॉलोनी में रहने वाले युवक को काफी पहले से जानती थी और उनके बीच दोस्ती हो गई थी। इस दौरान युवक ने युवती को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। युवती का आरोप है कि पिछले वर्ष युवक ने उसे रेसकोर्स स्थित अपने किराए के कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। कुछ समय तक यह सिलसिला चलता रहा और इस बीच युवती गर्भवती हो गई।
बहन ने भी धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी (Young Lady Raped for Marriage-Forced to Abort)
युवती का आरोप है कि जब उसने युवक को अपनी गर्भावस्था के बारे में बताया, तो उसने गर्भनिरोधक गोलियां देकर उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद जब युवती ने यह बात युवक की बहन को बताई, तो उसने भी युवती को धमकाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि युवक के विरुद्ध पहले से कई अभियोग दर्ज हैं और एक अन्य युवती भी उसके विरुद्ध अभियोग दर्ज करा चुकी है।
थाना नेहरू कॉलोनी के प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर आरोपित युवक और उसकी बहन के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। (Young Lady Raped for Marriage-Forced to Abort)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Young Lady Raped for Marriage-Forced to Abort, Shadi ka Jhansa, Garbhwati, Dehradun, Mahila, Young woman, Lady, Mahila, Raped, Dushkarm, Pretext of marriage, Forced to abort, Abortion, Pregnant,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.