सड़क दुर्घटना में थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा का निधन, क्षेत्र में शोक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, खटीमा, 6 मार्च 2026 (1st Tharu Folk Singer Rinku Rana Dies)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद में सड़क दुर्घटना में थारू जनजाति की प्रथम लोक गायिका (First Tharu Folk Singer) के रूप में प्रसिद्ध रिंकू राणा (Rinku Rana) का निधन हो गया। गुरुवार को हुई इस घटना से उनके परिवार, परिचितों और थारू समाज सहित लोक कला जगत में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। बताया गया है कि वह होली खेलकर अपने मायके से स्कूटी से लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से यह दु:खद दुर्घटना हो गई।

मायके से लौटते समय हुई दुर्घटना

(1st Tharu Folk Singer Rinku Rana Dies) नानकमत्ता:उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा का सड़क दुर्घटना में  निधन। सीएम ने जतायादुखप्राप्त जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय रिंकू राणा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौगजा, कल्याणपुर की निवासी थीं। वह होली का पर्व मनाने के लिए अपने मायके गांव बिचपुरी खैरना गई हुई थीं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह स्कूटी से लौट रही थीं।

बताया गया है कि रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे स्कूटी रोककर किसी से बातचीत करनी शुरू की। उसी समय ईंटों से भरी तेज गति से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनके साथ मौजूद उनकी भतीजी जिया राणा भी घायल हो गई।

चिकित्सालय में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया

खटीमा: थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा का सड़क हादसे में  निधन। राज्य स्तर पर बनाई थी अलग पहचान; मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक ...दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया। रिंकू राणा को उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी भतीजी का उपचार जारी है और उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा उप जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है और फरार चालक की तलाश भी की जा रही है।

थारू लोक संस्कृति की पहचान थीं रिंकू राणा

बताया जाता है कि रिंकू राणा की ससुराल खटीमा क्षेत्र में थी। वह थारू जनजाति के लोक कलाकार बंटी राणा के सांस्कृतिक दल के साथ राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में अपनी लोक गायिकी की प्रस्तुति देती थीं।

अपनी मधुर आवाज और पारंपरिक लोकगीतों के माध्यम से उन्होंने थारू जनजाति की सांस्कृतिक परंपराओं को मंचों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

परिवार में शोक, समाज में दुख

परिजनों के अनुसार रिंकू राणा के परिवार में उनके पति महेश सिंह और एक बेटा निशांत सिंह चौथी कक्षा में पढ़ता है। उनके अचानक निधन से परिवार में गहरा शोक है।

उनकी असमय मृत्यु से थारू समाज के लोक कलाकारों और क्षेत्र के लोगों में भी शोक की लहर है। लोक संस्कृति से जुड़े लोगों का कहना है कि रिंकू राणा की आवाज और उनके सांस्कृतिक योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

मुख्यमंत्री ने शोक जताते हुए लिखा है : थारू जनजाति की प्रसिद्ध लोकगायिका रिंकू राणा जी के सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। लोकसंस्कृति और लोकसंगीत के संरक्षण में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से थारू समाज की समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को व्यापक पहचान दिलाई। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों, प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति!

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (1st Tharu Folk Singer Rinku Rana Dies) :

1st Tharu Folk Singer Rinku Rana Dies, Tharu Folk Singer Rinku Rana Death Road Accident, Udham Singh Nagar Singer Rinku Rana Accident News, Uttarakhand Tharu Folk Artist Road Accident Case, Famous Tharu Singer Rinku Rana Biography And Death, Sitarganj Road Accident Folk Singer News, Khateema Tharu Community Singer Tragic Accident, Tractor Trolley Accident Uttarakhand Singer Death, Folk Culture Loss Tharu Community Uttarakhand, Rinku Rana Folk Singer Career And Tragedy, Uttarakhand Road Accident Artist Death News, #RinkuRana #UttarakhandNews #RoadAccident #TharuCommunity #FolkSinger #FolkCulture #UdhamSinghNagar #RIPRinkuRana

Leave a Reply