नवीन समाचार, रुद्रपुर, 3 अगस्त 2024 (Body of a GST personal officer found hanging)। उत्तराखंड के राज्य कर विभाग रुद्रपुर जोन में तैनात वैयक्तिक अधिकारी का शव फंदे में लटका हुआ मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक का पिछले कुछ वर्षों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था।
बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे (Body of a GST personal officer found hanging)
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीएसटी यानी राज्य कर विभाग में वैयक्तिक अधिकारी के पद पर तैनात मूलतः ग्राम भरतपुर थाना आईटीआई जसपुर निवासी 38 वर्षीय राजकुमार लालपुर स्थित आइडिया कॉलोनी में अपनी पत्नी से अलग बुजुर्ग माता-पिता के साथ रहते थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को राजकुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में गये थे। रात्रि लगभग 12 बारह बजे जब उनके बुजुर्ग माता-पिता ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर राजकुमार का शव फंदे पर लटका हुआ मिला।
सूचना मिलने पर लालपुर चौकी पुलिस ने घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में पता चला कि राजकुमार की पत्नी पिछले कुछ वर्षों से अपने मायके में बच्चों के साथ रह रही है और न्यायालय में वाद विचाराधीन है। इस कारण राजकुमार मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे।
पुलिस ने इस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। इस बीच, कर्मचारी की मौत की सूचना मिलने पर जीएसटी के सहायक आयुक्त हरिओम वर्मा, उपायुक्त ज्ञान चंद्र, शशिकांत आर्य, राज्य कर अधिकारी मोहन राणा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय उपाध्याय व सुरेंद्र कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दिवंगत के परिजनों को सांत्वना दी। (Body of a GST personal officer found hanging)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Body of a GST personal officer found hanging, Suspicious Death, Suicide, Rudrapur, Dead Body, GST, Personal officer, Found Hanging, Having a dispute with Wife,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
You must be logged in to post a comment.