नवीन समाचार, चंपावत, 7 फरवरी 2026 (MLAs Brothers Murder)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के चंपावत (Champawat) जनपद के बिस्ज्यूला (Bisjyula) क्षेत्र में स्थित सनिया–खर्कबगड़ (Saniya–Kharkbagad) गांव में शनिवार को एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल है। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता हेमेश खर्कवाल (Hemesh Kharkwal) के तवेरे भाई यानी ताऊ के बेटे अंबा दत्त खर्कवाल (Amba Dutt Kharkwal) उम्र लगभग 80 वर्ष की उनके ही पड़ोसी ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लेकर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
घटना से कुछ देर पहले ही कई दिनों बाद घर आए थे
ग्रामीणों और पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबा दत्त खर्कवाल कुछ दिन पहले हल्द्वानी (Haldwani) में एक रिश्तेदार की बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने गये थे। शुक्रवार रात टनकपुर में रुकने के बाद शनिवार को वह बहू के साथ चंपावत पहुंचे। बहू एक स्वयंसेवी संस्था की बैठक में चली गईं और अंबा दत्त अकेले गांव के लिए रवाना हो गये। शनिवार को अपने बेटे के घर टनकपुर (Tanakpur) से गांव लौटे थे।
घर पहुंचे उन्हें मुश्किल से 10 से 15 मिनट ही हुए थे कि पड़ोसी सुभाष चंद्र खर्कवाल (Subhash Chandra Kharkwal) पुत्र नारायण दत्त खर्कवाल हाथ में दराती और फावड़ा लेकर उनके आंगन में पहुंचा और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपित ने पहले गर्दन पर दराती से वार किया, जिससे अंबा दत्त लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
अत्यधिक क्रूरता के आरोप
ग्रामीणों के अनुसार घटना यहीं नहीं रुकी। आरोपित ने मृतक के शव को जमीन पर कई बार घसीटा और मृत्यु के बाद भी फावड़े से कई वार किए। इसके बाद शव को पास में रखी चारा काटने की मशीन के पास इस तरह रखा गया, जैसे वह बैठे हों। कुछ ग्रामीण इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी बताए जा रहे हैं, लेकिन भय के कारण वे तुरंत पास नहीं जा सके और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कार्रवाई और स्थिति
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल बची सिंह बिष्ट (Bachi Singh Bist) ने बताया कि वारदात के बाद भाग रहे आरोपित को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था, जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपित के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में आरोपित की मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात भी सामने आई है, जिसकी चिकित्सकीय पुष्टि की प्रक्रिया की जा रही है।
पारिवारिक और सामाजिक संदर्भ
मृतक अंबा दत्त खर्कवाल मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते थे। वह खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करते थे और क्षेत्र के प्रसिद्ध होल्यार भी थे। उनकी पत्नी का निधन लगभग आठ वर्ष पूर्व हो चुका था। उनके दो बेटे हैं—बड़ा बेटा सुरेश खर्कवाल उद्यान विभाग (Horticulture Department) में कार्यरत हैं और टनकपुर में रहते हैं, जबकि छोटा बेटा संजय गांव में ही खेतीबाड़ी करता है।
पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने अपने चचेरे भाई की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस घटना से अत्यंत आहत हैं और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
आरोपित के दो छोटे बच्चे बेसहारा की स्थिति में
ग्रामीणों के अनुसार आरोपित सुभाष खर्कवाल की मानसिक स्थिति लंबे समय से असंतुलित बताई जा रही है। उसकी पत्नी का लगभग दो वर्ष पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो चुका है। उसके दो छोटे बच्चे—आठ वर्षीय ऋषभ और पांच वर्षीय मुकुंद—अब पिता की गिरफ्तारी के बाद बेसहारा स्थिति में हैं। बताया गया कि हाल के दिनों में आरोपित असामान्य व्यवहार कर रहा था और दो दिन पहले मृतक के घर के बाहर रखे मधुमक्खी पालन बॉक्स को तोड़कर शहद भी खा गया था।
आगे की प्रक्रिया
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। विवेचना के दौरान हत्या के कारणों, मानसिक स्थिति और घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (MLAs Brothers Murder) :
MLAs Brothers Murder, Champawat Murder Case Uttarakhand, Former MLA Relative Murder News, Kharkbagad Village Crime Update, Uttarakhand Rural Crime Investigation, Champawat Police Murder Probe, Mental Health And Crime Uttarakhand, Neighbour Murder Case India, Sharp Weapon Murder Case Uttarakhand, Uttarakhand Law And Order News, Crime In Hill District Uttarakhand, #UttarakhandCrime #ChampawatNews #LawAndOrder #CriminalInvestigation #RuralCrimeIndia #JusticeSystem #PoliceAction #PublicSafety #CrimePrevention #GovernanceAndLaw
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।