गुरु गोरखनाथ मंदिर में 22 दिवसीय बैसी का समापन, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
डॉ. नवीन जोशी @ नवीन समाचार, नैनीताल, 4 फरवरी 2026 (Nainital News 4 Feb 2026)। नैनीताल जनपद की ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में माघ मास के प्रथम दिवस से आयोजित 22 दिवसीय पारंपरिक धार्मिक–सामूहिक आयोजन बैसी का विधिवत समापन हुआ। आयोजन के दौरान नियमित ध्यान, पूजा पाठ, हवन और यज्ञ किए गए। समापन अवसर पर मंगलवार की रात्रि जागर आयोजित कर इष्ट देवों का आवाहन किया गया। इसके पश्चात बुधवार को रोट, हलवा और सूजी का प्रसाद बनाकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
आयोजन में पहुंची ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आने वाली पीढ़ी को अपनी सभ्यता और आस्था से जोड़ने का प्रयास होता है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी ने कहा कि ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की यह पहल अन्य क्षेत्रों के लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से न केवल आत्मिक शांति मिलती है बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी सुख और शांति का वातावरण बनता है।
आयोजन में हीरा बल्लभ भट्ट, सुरेश भट्ट, घनानंद भट्ट, युगल भट्ट, भुवन भट्ट, लीलाधर भट्ट, महेश भट्ट, हरीश भट्ट, डूंगर सिंह पडियार, गोबिंद बल्लभ पलड़िया, प्रमोद भट्ट और हेम भट्ट सहित तेरह लोगों ने 21 दिनों तक निरंतर भक्ति साधना की, जिन्हें ग्राम पंचायत की ओर से चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया जबकि गांव की महिलाओं द्वारा किए गए भजन कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा।
रक्तदान कर बचाई मरीज की जान, संस्था ने जताया आभार
नैनीताल। एक कदम अच्छाई की ओर रक्तदान संस्था के सदस्यों सौरव रावत और हिमांशु बिष्ट ने ए पॉजिटिव रक्तदान कर एक मरीज की सहायता की। मरीज को कुल तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता थी, जिसमें एक यूनिट चिकित्सालय की ओर से तथा दो यूनिट संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
संस्था ने दोनों रक्तदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आने का आह्वान किया।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय में आईपीआर पर शैक्षणिक कार्यशाला आयोजित
कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विधि विषय द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार कानून पर एक शैक्षणिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में प्रैक्टिस कर रहीं अधिवक्ता एवं आर्क लीगल की मैनेजिंग पार्टनर खुशबू जैन ने बौद्धिक संपदा अधिकार से जुड़े कानूनी नियमों, प्रक्रियाओं और प्राधिकरणों के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान दिया।
कार्यशाला में कुमाऊँ विश्वविद्यालय सहित अन्य शैक्षणिक संस्थानों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने आईपीआर से संबंधित कानूनों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की और व्याख्यान की सराहना की। कार्यक्रम की संयोजक और आईपीआर प्रकोष्ठ कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल की समन्वयक प्रो. वीना पांडे ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए इस महत्वपूर्ण विषय पर प्रतिभागियों के ज्ञानवर्धन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहयोग के लिए यूकोस्ट देहरादून का धन्यवाद किया।
विश्व कैंसर दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में आयोजित हुआ जागरूकता शिविर
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशों तथा नैनीताल के जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज नौकुचियाताल में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य गोपाल स्वरूप कोहली के स्वागत उद्बोधन से हुई जबकि संचालन अध्यापक राजेंद्र सिंह भंडारी ने किया। शिविर में डॉ. शुभाना ने छात्रों को कैंसर के प्रकार, कारण तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी सरल भाषा में दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए निःशुल्क विधिक सहायता और उसकी पात्रता के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्रों को एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत दंड और जुर्माने के प्रावधानों से अवगत कराया गया तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सड़क सुरक्षा नियमों, चालान और दंड संबंधी विधिक जानकारी भी प्रदान की गई।
विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में किशोरियों को दी गई विधिक जानकारी
उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार एवं नैनीताल के जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में राज्य अतिथि गृह नैनीताल में किशोरियों के लिए विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना भीमताल तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग नैनीताल के सहयोग से शक्ति संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।
शिविर में किशोरियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी दी गई जिसमें निःशुल्क विधिक सहायता तथा उसकी पात्रता के विषय में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत घरेलू हिंसा के स्वरूप और न्यायालय द्वारा महिलाओं को प्रदान किए जाने वाले संरक्षण की विधिक जानकारी साझा की गई।
साथ ही किशोरियों को पॉक्सो अधिनियम के संबंध में जागरूक करते हुए बताया गया कि यह अधिनियम बालकों और बालिकाओं दोनों को सुरक्षा प्रदान करता है तथा दोष सिद्ध होने पर कठोर दंड का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित पॉश अधिनियम की जानकारी भी दी गई। शिविर में डॉ. रेनू मर्तोलिया बाल विकास परियोजना अधिकारी, पुलिस विभाग की प्रतिनिधि डॉ. पल्लवी, डॉ. लता सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कूटा ने व्यक्त किया शोक, दो परिवारों के प्रति संवेदना
नैनीताल। डीएसएसबी परिसर के फॉरेंसिक विभाग में कार्यरत डॉ. राशि मिगलानी के पिता सुनील मिगलानी के निधन तथा न्यूज 18 के एडिटर इन चीफ अनुपम त्रिवेदी की माता गीता त्रिवेदी के निधन पर कूटा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। कूटा की ओर से दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।
शोक व्यक्त करने वालों में प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल से डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. रितेश साह, ज्योति कांडपाल और डॉ. मीना पांडे शामिल रहे। संघ ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ऑपरेशन रोमियो में नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई, 99 लोगों के चालान
नैनीताल जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद पुलिस ने जनसुरक्षा के दृष्टिगत ऑपरेशन रोमियो चलाया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और हुड़दंग मचाने वाले 99 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 23200 रुपये की धनराशि जमा कराई गई। अभियान का संचालन एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा तथा एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में किया गया। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों का चालान कर 20000 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सार्वजनिक शांति और कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा तथा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital News 4 Feb 2026) :
Nainital News 4 Feb 2026, Nainital Religious Cultural Events News, Blood Donation Social Service Nainital, Kumaun University Academic Workshop IPR, World Cancer Day Awareness Camp Uttarakhand, Legal Awareness Camp Nainital District, Women And Adolescent Legal Literacy Program, Uttarakhand Police Operation Romeo Action, Public Safety And Law Order Nainital, Community Welfare Activities Uttarakhand, Education Health And Legal Awareness News, #NainitalNews #UttarakhandUpdates #ReligiousAndCulturalEvents #BloodDonationDrive #HigherEducationIndia #LegalAwarenessProgram #WorldCancerDay #WomenEmpowermentLaw #PoliceActionUttarakhand #CommunityWelfare
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।