नवीन समाचार, मुरादाबाद, 17 जून 2023। मुरादाबाद (Moradabad) जनपद के थाना पाकबड़ा में शुक्रवार को उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक स्थानीय लड़का एक लड़की को लेकर वहां पहुंचा और बोला कि लड़की उत्तराखंड से उससे शादी करने की जिद लेकर यहां पहुंची है। वह उससे शादी करने के लिए तैयार भी है, लेकिन कहीं लड़की के परिवार वाले इसका विरोध न करें। इस पर पुलिस लड़की और उसके परिजनों से संपर्क कर उन्हें समझाने की कोशिश में लगी हुई है।
बताया गया है कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सोमेश्वर निवासी एक युवती अपने प्रेमी से मिलने शुक्रवार को मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा स्थित प्रेमी के घर पहुंच गई और उससे शादी की जिद करने लगी। ऐसे में प्रेमी ने उससे अपने परिवार वालों को साथ लाने के लिए कहा। लेकिन उसने एक न मानी। इसके बाद प्रेमी, प्रेमिका को लेकर थाने पहुंचा। प्रेमी और प्रेमिका दोनों घंटो थाने में बैठे रहे।
पाकबड़ा निवासी युवक के हवाले से पाकबड़ा पुलिस ने बताया कि युवक कुछ माह पूर्व मजदूरी करने के लिए सोमेश्वर गया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को मिलने लगे। इधर कुछ दिन पहले ही वह अपने घर आया था। लेकिन दोनों की इसके बाद भी फोन पर बात होती रहती थी। लड़की लड़के से शादी करने के लिए कह रही थी।
लड़के ने उसे कह दिया कि यदि दोनों के परिवार वाले मान जाएं तो वह शादी के लिए तैयार है। वह अपने परिवार को मनाने का प्रयास भी कर रहा था, लेकिन इस बीच ही लड़की उससे शादी की जिद करती हुई यहां पहुंच गई है। लड़की के घर वाले बाद में कोई समस्या खड़ी न करें, इसलिए वह उसे लेकर थाने आ गया है। पुलिस देर तक लड़की को मनाती और उसके परिजनों से संपर्क करने के प्रयास में लगी रही। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..
English Version-Moradabad
Naveen Samachar, Moradabad, 17 June 2023. A strange situation arose in Moradabad district’s Pakbada police station on Friday when a local boy reached there with a girl and said that the girl had come here from Uttarakhand with the insistence of marrying him. He is also ready to marry her, but lest the girl’s family oppose it. On this, the police is trying to contact the girl and her family members and convince them.
It has been told that a girl resident of Someshwar of Almora district of Uttarakhand reached her lover’s house at Pakbada police station in Moradabad on Friday to meet her lover and started insisting on marrying him. In such a situation, the lover asked him to bring his family members along. But he didn’t agree. After this, the lover reached the police station with the girlfriend. Both lover and girlfriend sat in the police station for hours.
Pakbada police, quoting the youth resident of Pakbada, said that the youth had gone to Someshwar a few months ago to do wages. During this, he met a girl living in the neighborhood. After this both started meeting each other. Here he came to his house only a few days ago. But even after this both of them used to talk on the phone. The girl was asking the boy to marry her.
The boy told her that if the families of both agree, then he is ready for marriage. He was also trying to persuade his family, but meanwhile the girl has reached here insisting on marrying him. The family members of the girl should not create any problem later, so he has come to the police station with her. The police pacified the girl for a long time and kept trying to contact her family members.
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














