नवीन समाचार, हल्द्वानी, 1 फरवरी 2026 (Epic Victory Cricket League)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (District Nainital) जनपद अंतर्गत हल्द्वानी (Haldwani) के गौलापार क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर (Indira Gandhi International Sports Complex) में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी सौगात तैयार है। यहां एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग (Epic Victory Cricket League) का आयोजन 3 फरवरी से किया जा रहा है, जिसमें भारत के पूर्व अंतरराष्ट्रीय तेज-मध्यम गति के स्विंग गेंदबाज इरफान पठान (Irfan Pathan) और प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) के साथ न्यूजीलेन्ड के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर जेसी राइडर (Jesse Ryder) भी अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी का जलवा दिखाते नजर आएंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहली बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता
हल्द्वानी के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में यह पहला बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पहले यह लीग 1 फरवरी से प्रारंभ होनी थी, लेकिन लगातार बारिश के कारण टर्फ विकेट (Turf Wicket) की स्थिति प्रभावित होने से प्रतियोगिता को 3 फरवरी तक के लिए स्थगित किया गया। आयोजकों के अनुसार अब मैदान और पिच को बेहतर बनाने का कार्य तेज़ी से किया गया है, ताकि खिलाड़ियों और दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पढ़ें पूर्व संबंधित समाचार : गैर खेल से शुभारंभ से राष्ट्रीय खेलों तक, देखें आज इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम हल्द्वानी का पूरा इतिहास
टीमें, खिलाड़ी और मुकाबलों का स्वरूप
इस क्रिकेट लीग में कुल छह टीमें भाग ले रही हैं और इनके बीच 15 लीग मैच सहित कुल 18 मुकाबले खेले जाएंगे। हर दिन दो मैच होंगे। पहला मुकाबला दोपहर 12:30 बजे और दूसरा दूधिया रोशनी में शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। उद्घाटन मुकाबला 3 फरवरी की शाम उत्तराखंड सोल्जर (Uttarakhand Soldier) और दिल्ली नाइट (Delhi Night) टीमों के बीच खेला जाएगा। खास बात यह है कि इरफान पठान उत्तराखंड सोल्जर और प्रवीण कुमार दिल्ली नाइट टीम से खेलते नजर आएंगे।
खिलाड़ियों का अभ्यास और पिच को लेकर प्रतिक्रिया
शनिवार को उत्तराखंड सोल्जर और दिल्ली नाइट टीम के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे और पिच का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एक संक्षिप्त अभ्यास मुकाबला भी खेला गया। कुछ खिलाड़ियों ने पिच की दिशा को लेकर आपत्ति जताई और कहा कि खेल के दौरान सूर्य की रोशनी सीधे बल्लेबाजों के चेहरे पर पड़ेगी, जिससे प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। आयोजकों का कहना है कि इन सुझावों पर तकनीकी स्तर पर विचार किया जा रहा है।
टिकट व्यवस्था और दर्शकों की भागीदारी
मैच देखने के लिए दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम में ऑफलाइन टिकट काउंटर से सीमित संख्या में टिकट बिक चुके हैं, जबकि आयोजकों के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से बड़ी संख्या में टिकटों की बिक्री हो चुकी है। दर्शक जिला बाय एप (District Buy App) और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं। टिकटों की कीमत 199 रुपये से 1499 रुपये तक निर्धारित की गई है, ताकि हर वर्ग के दर्शक इस लीग का आनंद ले सकें।
उभरते खिलाड़ियों के लिए अवसर
इस लीग में कई पूर्व और उभरते हुए क्रिकेटर भाग ले रहे हैं, जिनमें सौरभ तिवारी, प्रवींद्र अवाना, राहुल यादव, पवन सुयाल, जेसी राइडर, अमितोज सिंह, शदाब जकाती, फैज फाजल और अन्य नाम शामिल हैं। स्थानीय युवा खिलाड़ी इसे अपने लिए बड़ा अवसर मान रहे हैं। उत्तराखंड सोल्जर के सचिन यादव और दिल्ली नाइट के यश यादव व अमन यादव ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को वे अब तक टेलीविजन पर देखते थे, अब उनके साथ मैदान साझा करना उनके लिए गर्व और प्रेरणा की बात है।
प्रशासनिक और खेल विकास से जुड़ा महत्व
यह प्रतियोगिता उत्तराखंड में खेल अधोसंरचना (Sports Infrastructure), युवाओं के अवसर और खेल पर्यटन (Sports Tourism) को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को पहचान मिलेगी, बल्कि हल्द्वानी जैसे शहर को राष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर भी स्थान मिलने की उम्मीद है।
इस दिन ये मुकाबले होंगे: 
03 फरवरी – उत्तराखंड सोल्जर वर्सेज दिल्ली नाइट (शाम को)
04 फरवरी – वारणसी वाइपर्स वर्सेज दिल्ली नाइट (दिन में)
04 फरवरी – हल्द्वानी टाइगर्स वर्सेज मसूरी किंग्स (शाम को)
05 फरवरी – वाराणसी वाइपर्स वर्सेज दिल्ली नाइट (दिन में)
05 फरवरी – हल्द्वानी टाइगर्स वर्सेज उत्तराखंड सोल्जर (शाम को)
06 फरवरी – मसूरी किंग्स वर्सेज दिल्ली नाइट (दिन में)
06 फरवरी – यूपी वारियर्स वर्सेज हल्द्वानी टाइगर्स (शाम को)
07 फरवरी – मसूरी किंग्स वर्सेज उत्तराखंड सोल्जर (दिन में)
07 फरवरी – यूपी वारियर्स वर्सेज हल्द्वानी टाइगर्स (शाम को)
08 फरवरी – दिल्ली नाइट वर्सेज हल्द्वानी टाइगर्स (दिन में)
08 फरवरी – उत्तराखंड सोल्जर वर्सेज वारणसी वाइपर्स (शाम को)
09 फरवरी – यूपी वारियर्स वर्सेज दिल्ली नाइट (दिन में)
09 फरवरी – मसूरी किंग्स वर्सेज वारणसी वाइपर्स (शाम को)
10 फरवरी – यूपी वारियर्स वर्सेज उत्तराखंड सोल्जर (दिन में)
10 फरवरी – वारणसी वाइपर्स वर्सेज मसूरी किंग्स (शाम को)
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट यहाँ क्लिक करके पढ़ी जा सकती है। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचारों के लिए यहाँ👉, अल्मोड़ा के समाचारों के लिए यहाँ👉, बागेश्वर के समाचारों के लिए यहाँ👉, चंपावत के समाचारों के लिए यहाँ👉, ऊधमसिंह नगर के समाचारों के लिए यहाँ👉, देहरादून के समाचारों के लिए यहाँ👉, उत्तरकाशी के समाचारों के लिए यहाँ👉, पौड़ी के समाचारों के लिए यहाँ👉, टिहरी जनपद के समाचारों के लिए यहाँ👉, चमोली के समाचारों के लिए यहाँ👉, रुद्रप्रयाग के समाचारों के लिए यहाँ👉, हरिद्वार के समाचारों के लिए यहाँ👉और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार पढ़ने के लिये यहां👉 क्लिक करें।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से यहाँ, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से, टेलीग्राम से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Epic Victory Cricket League) :
Epic Victory Cricket League, Epic Victory Cricket League Haldwani, Haldwani International Cricket Stadium News, Uttarakhand Cricket League 2026, Irfan Pathan In Uttarakhand League, Praveen Kumar Delhi Night Team, Cricket Tournament In Kumaon, Sports Infrastructure Development Uttarakhand, Youth Cricket Opportunities India, Sports Tourism Uttarakhand, Indian Domestic Cricket League News, #UttarakhandNews #HaldwaniNews #HindiNews #CricketLeague #SportsPolicy #YouthDevelopment #SportsInfrastructure #Governance













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।