उत्तराखंड के मदरसों में संभावित अवैध गतिविधियों की एक माह के भीतर गहन जांच के आदेश

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 19 दिसंबर 2024 (Uttarkhand-Orders for Investigation of Madarasas) उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के मदरसों में संभावित अवैध गतिविधियों की गहन जांच की जाएगी। इसके लिए प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी को एक माह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सरकार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के इस निर्णय को प्रदेश में कानून-व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जांच का मुख्य उद्देश्य

SIT report identifies 13,000 illegal Madrasas in UP, recommends shutdownमुख्यमंत्री कार्यालय को मिली शिकायतों के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। जांच का उद्देश्य मदरसों में अवैध फंडिंग, जमीन से जुड़े दस्तावेज, और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों की जानकारी एकत्र करना है। खासतौर पर राज्य से बाहर के बच्चों और उनकी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कमेटी करेगी गहनता से जांच

इस विशेष जांच कमेटी का कार्यक्षेत्र व्यापक होगा। इसमें मदरसों के फंडिंग स्रोतों, बच्चों की उपस्थिति, और मदरसों की पंजीकरण स्थिति का सत्यापन किया जाएगा। इसके अलावा, मदरसों की जमीन और उससे संबंधित दस्तावेजों की भी समीक्षा की जाएगी।

आईजी कानून व्यवस्था का बयान

Nainital News, (Uttarkhand-Orders for Investigation of Madarasas)उत्तराखंड पुलिस के आईजी (कानून व्यवस्था) डॉ.नीलेश आनंद भरणे ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत जांच की प्रक्रिया पारदर्शी और सख्त होगी। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी मदरसे कानूनी दायरे में रहकर कार्य करें और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

यह भी पढ़ें :  नैनीताल के 4 समाचार : आदेश के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा नेताओं का पुतला फूका, गुलदार की खाल व हड्डियों की तस्करी के मामले में अपडेट, आरक्षी से भर्ती होकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति व विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन

बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि (Uttarkhand-Orders for Investigation of Madarasas)

राज्य के मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि जांच का उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। बाहरी राज्यों से आए बच्चों की पहचान और उनकी गतिविधियों की निगरानी भी इस जांच का हिस्सा होगी। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को एक माह के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। अवैध रूप से संचालित मदरसों की पहचान कर उनके पंजीकरण की प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। (Uttarkhand-Orders for Investigation of Madarasas)

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।  

(Uttarkhand-Orders for Investigation of Madarasas, Uttarakhand News, Investigation of Madarsas, Government Order, Illegal activities in Uttarakhand madrassas, Illegal activities in Madrasas, Madrassas, Uttarakhand Madrassas, Orders for a thorough investigation within a month into possible illegal activities in Uttarakhand madrassas, Uttarakhand News, Madrasa Investigation, CM Pushkar Singh Dhami, Illegal Funding, Law and Order, Children Safety,)