पिथौरागढ़ में तीन भालुओं से भिड़ी महिला, पैर पर हमला होते ही दराती से किया बचाव, जानें क्यों और कैसे हुआ हमला?

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पिथौरागढ़, 22 सितंबर 2026 (Woman Battles 3 Bears in Pithoragarh)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जनपद के बेरीनाग (Berinag) क्षेत्र के डाडल गांव में सोमवार शाम घास काट रही 52 वर्षीय चम्पा देवी पर एक मादा भालू ने हमला कर दिया। घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में हुई इस घटना में भालू ने महिला के पैर को काटकर घायल कर दिया। महिला ने हाथ में मौजूद दराती से अपना बचाव किया और उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। 

Woman Battles 3 Bears in Pithoragarh, पिथौरागढ़: बेरीनाग में घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, पैर चबाकर किया घायल - bear attacks woman cutting grass in berinag mauls her legघटना के बाद मादा भालू के दोनों शावक खेत में ही रह गए। एक शावक पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दूसरा जाल में फंस गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शावकों को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। महिला को उपचार के लिए नजदीक होने के कारण बागेश्वर के जिला चिकित्सालय ले जाने की जानकारी दी गई है।

घर से 100 मीटर दूर घास काट रही थीं चम्पा देवी

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के सीमावर्ती डाडल गांव निवासी चम्पा देवी सोमवार शाम लगभग 5 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में घास काट रही थीं। इसी दौरान मादा भालू अपने दो शावकों के साथ वहां पहुंची। ग्रामीणों के अनुसार, शावकों की मौजूदगी के कारण मादा भालू ने महिला पर हमला कर दिया।

हमले में महिला के पैर पर गंभीर चोट आई। चम्पा देवी ने हाथ में मौजूद दराती से अपना बचाव किया। उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों के पहुंचने पर भालू जंगल की ओर भाग गया।

एक शावक पेड़ पर चढ़ा, दूसरा जाल में फंसा

मादा भालू के भागने के बाद उसके दोनों शावक खेत में ही रह गए। इनमें से एक शावक पास के पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दूसरा जाल में फंस गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शावकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में छोड़ दिया।

घायल महिला को बागेश्वर भेजा गया

भालू के हमले में घायल चम्पा देवी को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए बागेश्वर के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

क्षेत्र में चार भालुओं की आवाजाही से चिंता

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार डाडल और मसूरिया क्षेत्र में पिछले कुछ समय से चार भालुओं की आवाजाही देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है और घास काटने तथा अन्य कामों के लिए जंगल एवं खेतों में जाने वाली महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।

वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और भालुओं की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है। स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों ने आबादी के आसपास वन्यजीवों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी की मांग की है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या की, फिर पुलिस को सूचना देकर फरार हुआ पति...
Tags (Woman Battles 3 Bears in Pithoragarh) :

Woman Battles 3 Bears in Pithoragarh, Uttarakhand News, Pithoragarh News, Berinag News, Dadel Village News, Pithoragarh Bear Attack, Uttarakhand Bear Attack, Champa Devi Bear Attack, Berinag Wildlife News, Bear Attack on Woman, Uttarakhand Wildlife News, Human Wildlife Conflict Uttarakhand, Bear Cubs Rescue, Pithoragarh Forest Department, Dadel Bear Movement, Uttarakhand Latest News, #UttarakhandNews #PithoragarhNews #BerinagNews #BearAttack #BearRescue #UttarakhandWildlife #WildlifeNews #HumanWildlifeConflict #Pithoragarh #ChampaDevi

Leave a Reply