नवीन समाचार, देहरादून, 25 जुलाई 2024 (Alleged IAS officer dupes Couple of over 23 Lakh)। एक शातिर के द्वारा खुद को आइएएस अधिकारी बताकर देहरादून के योग प्रशिक्षक दंपति से करीब 23 लाख से अधिक रुपयों की धोखाधड़ी किये जाने का समाचार है। इस घटना में पीड़ित की एक महिला रिश्तेदार की भी संलिप्तता सामने आ रही है। अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कारबारी ग्रांट निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देकर कि गाजियाबाद के न्यायखंड निवासी हिमांशु जुयाल से उनकी मौसी की बेटी ने 20 अगस्त 2023 को मुलाकात कराई थी। मौसी की बेटी यानी मौसेरी बहन ने उन्हें बताया था कि हिमांशु आइएएस अधिकारी है। वह इन दिनों ‘स्टडी लीव’ यानी उच्चतर पढ़ाई के लिये अवकाश पर है और ‘जन प्रशासन’ विषय पर पीएचडी कर रहा है।
लाइसेंस व नौकरी दिलाने का झांसा भी दिया
मौसेरी बहन के आग्रह पर आरोपित हिमांशु को उन्होंने पढ़ाई के लिये अपने घर पर रख लिया था। इस दौरान आरोपित हिमांशु ने अपना आईएएस का फर्जी पहचान पत्र भी दिखाया और अपने व्यवहार से उनका भरोसा जीता और धीरे-धीरे उधार के तौर पर दंपति से धनराशि लेता गया। इस दौरान आरोपित ने शिकायतकर्ता दंपति को एफसीआइ यानी फूड कार्पोरेशन आफ इंडिया का फर्जी लाइसेंस और पत्नी को भारतीय मानक ब्यूरो में नौकरी के लिये फर्जी नियुक्ति पत्र देकर अपना प्रभाव भी दिखाया।
दे रहा पत्नी के आपत्तिजनक फोटो भेजकर बर्बाद करने की धमकी (Alleged IAS officer dupes Couple of over 23 Lakh)
लेकिन आरोपों के अनुसार बाद में वह अपनी असलियत खुल जाने के डर से आरोपित घर से उनके लाखों रुपयों की नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गया। जब शिकायतकर्ता ने उसे फोन कर रुपये और गहने वापस मांगें तो आरोपित ने उनकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो भेजकर उन्हें बर्बाद करने की धमकी दी। पटेलनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके लुंठी ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Alleged IAS officer dupes Couple of over 23 Lakh)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Alleged IAS officer dupes Couple of over 23 Lakh, Alleged IAS officer, IAS officer, Dupes, couple of over Rs 23 lakh, Threat, Ruin, Objectionable Photos, Husband-Wife,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।















You must be logged in to post a comment.