
नवीन समाचार, नैनीताल, 1 नवंबर 2024 (Yashvardhan Passed ICAI exam despite low result)। नैनीताल के मेधावी युवा यशवर्धन साह ने आईसीएआई की सीए परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने नाम को साकार करते हुए अपने परिवार के साथ नगर का यश बढ़ाया है। उनकी सफलता का महत्व इसलिये भी बड़ा है कि इस वर्ष आईसीएआई का उत्तीर्ण प्रतिशत मात्र 5.66 प्रतिशत रहा है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए यशवर्धन ने अपनी दादी और अपने माता-पिता को श्रेय देते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।
10वीं और 12वीं में प्राप्त किया था सर्वोच्च स्थान (Yashvardhan Passed ICAI exam despite low result)
उल्लेखनीय है कि यशवर्धन के पिता माणिक साह दिल्ली में एफसीए और उनकी माताजी रुचि साह सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। यशवर्धन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नैनीताल के सेंट जोसफ कॉलेज में प्राप्त की, जहां उन्होंने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में 94 अंक प्राप्त कर कॉलेज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से उनके घर में खुशी का माहौल है और उनके पारिवारिक मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Yashvardhan Passed ICAI exam despite low result, Nainital News, Yashvardhan increased his fame, passed ICAI exam, only 5.66 percent result in ICAI, ICAI, CA Exam Passed,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
