600 घंटे की जांच, 1.64 लाख मोबाइल नंबर और एक टैटू से खुली हत्या की गुत्थी, शादीशुदा प्रेमिका के प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 7 जून 2026 (UPs Married Woman Murder by Lover)। उत्तराखंड के हरिद्वार (Haridwar) में चंडी देवी मंदिर (Chandi Devi Temple) रोपवे मार्ग के निकट जंगल में मिले अज्ञात महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। लगभग 25 दिन तक चली गहन जांच, 600 घंटे से अधिक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के विश्लेषण, 1.64 लाख से अधिक मोबाइल नंबरों की जांच तथा विभिन्न राज्यों के अभिलेखों के सत्यापन के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जनपद निवासी तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह हत्या प्रेम संबंध और शादीशुदा प्रेमिका के द्वारा विवाहित युवक पर विवाह के लिए कथित दबाव बनाने के कारण की गयी।

UPs Married Woman Murder by Lover Haridwar Murder case Revealed Married lover pressures partner for marriage that why boyfriend Killedप्राप्त जानकारी के अनुसार 10 मई को श्यामपुर (Shyampur) थाना क्षेत्र में चंडी देवी मंदिर रोपवे के निकट बंद पड़े पैदल मार्ग की झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। शव बिना कपड़ों के था तथा चेहरा बुरी तरह सड़-गल चुका था, जिससे पहचान करना अत्यंत कठिन हो गया था। घटनास्थल से दो कुंडल, टूटा हुआ मंगलसूत्र, एक सफेद गमछा तथा महिला के गले में कसा हुआ ब्लाउज बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में गला घोंटकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की गयी थी।

हाथों पर बने टैटू बने जांच की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर (Navneet Singh Bhullar) ने बताया कि पहचान न होने पर पुलिस ने स्वयं वादी बनकर अज्ञात हत्यारोपितों के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया। जांच के दौरान महिला के हाथों पर बने टैटू महत्वपूर्ण सुराग साबित हुए। दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में “कौशल्या” (Kaushalya) नाम और गमले का चिन्ह अंकित था, जबकि बाएं हाथ पर दिल के आकार में “केआर” (KR) तथा हथेली के पीछे “ॐ” का चिन्ह गुदा हुआ था।

हरिद्वार पुलिस ने हत्या के मामले में प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया।पुलिस ने राष्ट्रीय अपराध अभिलेख ब्यूरो (National Crime Records Bureau-NCRB), राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (State Crime Records Bureau-SCRB) और जिला अपराध अभिलेख ब्यूरो (District Crime Records Bureau-DCRB) सहित विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से जानकारी जुटायी। जांच के दौरान “कौशल्या” नाम की 1664 गुमशुदा महिलाओं तथा मतदाता सूची में दर्ज 3540 महिलाओं का सत्यापन किया गया, लेकिन प्रारंभिक स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली।

सीसीटीवी और मोबाइल डाटा से बांदा तक पहुंची जांच

जांच टीम ने 1 मई से 10 मई तक घटनास्थल के पांच किलोमीटर क्षेत्र में लगे कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसी दौरान 8 मई की रात की एक फुटेज में तीन पुरुषों के साथ एक महिला चंडी देवी की ओर जाती हुई दिखाई दी। वापसी के दौरान महिला उनके साथ दिखाई नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने डंप डाटा में मिले 1,64,605 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया और संदिग्ध गतिविधियों को ट्रेस करते हुए उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद तक पहुंच गयी।

पूछताछ में पुलिस के अनुसार यह तथ्य सामने आया कि मृतका कौशल्या (Kaushalya) और मुख्य आरोपित राम प्रकाश उर्फ गोविंदा (Ram Prakash alias Govinda) के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस का दावा है कि रामप्रकाश पहले से विवाहित था, जबकि कौशल्या उस पर विवाह करने का दबाव बना रही थी।

दर्शन कराने के बहाने हरिद्वार लाकर की हत्या

पुलिस के अनुसार इसी कारण राम प्रकाश ने अपने भाई राकेश (Rakesh) और जीजा छेदीलाल (Chedilal) के साथ मिलकर हत्या की योजना बनायी। तीनों कथित रूप से कौशल्या को चंडी देवी मंदिर के दर्शन कराने के बहाने हरिद्वार लाये और सुनसान मार्ग पर ले जाकर उसका गला घोंट दिया। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपितों को विश्वास था कि घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर शव मिलने पर पहचान नहीं हो सकेगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  चलती बस बनी आग का गोला, 30 यात्री सुरक्षित निकाले, हाईवे पर मची अफरा-तफरी

गिरफ्तार आरोपितों में राम प्रकाश उर्फ गोविंदा पुत्र राजा निवासी ग्योडीबाबा, कोतवाली नगर बांदा, राकेश निवासी ग्योडीबाबा, कोतवाली नगर बांदा तथा छेदीलाल निवासी काहला गंछा, कोतवाली नगर बांदा शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन चलभाष (Mobile Phones) और एक पिट्ठू बैग बरामद किया है।

पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा

एसएसपी ने बताया कि इस जटिल ब्लाइंड मर्डर प्रकरण के सफल अनावरण पर गढ़वाल परिक्षेत्र (Garhwal Range) के पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से ढाई हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सीमित साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर मामले का अनावरण पुलिस की पेशेवर जांच का उदाहरण है।

हालांकि मामले की न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है और आरोपितों के विरुद्ध आरोपों का अंतिम परीक्षण न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर होगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में सड़क दुर्घटना, पर्यटक से 15 हजार रुपये की ठगी और नाबालिग से अपराध के आरोपित की गिरफ्तारी
Tags (UPs Married Woman Murder by Lover) :

UPs Married Woman Murder by Lover, Uttarakhand News, Haridwar News, Crime News, Law News, Police News, Investigation News, Murder Case News, Legal News, Shyampur News, Justice News, Haridwar Blind Murder Case Solved By Police, Chandi Devi Ropeway Murder Investigation Update, Woman Body Found Near Chandi Devi Temple, CCTV And Mobile Data Based Murder Detection, Haridwar Police Technical Investigation Success, Banda Residents Arrested In Murder Case, Love Affair Murder Case Haridwar Uttarakhand, Tattoo Identification In Blind Murder Investigation, Crime Detection Through Mobile Dump Analysis, Uttarakhand Police High Profile Murder Case, #HaridwarNews #UttarakhandNews #CrimeNews #MurderCase #PoliceInvestigation #HaridwarPolice #ChandiDevi #LawAndJustice #CrimeInvestigation #BreakingNews #UttarakhandPolice #LegalNews

Leave a Reply