होटल कर्मचारी पर पर्यटकों से मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में
नवीन समाचार, नैनीताल, 30 जून 2026 (Nainital Police Action News 30 June)। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे दिल्ली के पर्यटकों के साथ होटल कर्मचारी द्वारा कथित रूप से मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पर्यटकों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी विकल्प शर्मा अपनी पत्नी, भाई और भाभी के साथ नैनीताल घूमने आए थे तथा तल्लीताल जू रोड स्थित एक होटल में ठहरे हुए थे। पर्यटकों का आरोप है कि देर रात वे अपने कमरे में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान होटल का एक कर्मचारी कथित रूप से नशे की हालत में उनके कमरे के पास पहुंचा और अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर उसने विकल्प शर्मा के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद पर्यटकों ने कमरे का दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कर्मचारी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर लमगड़ा निवासी गोविंद सिंह अधिकारी को हिरासत में लिया गया है तथा उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
शराब के नशे में स्कूटी चलाना पड़ा महंगा, वाहन सीज
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में शराब के नशे में स्कूटी चलाने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका वाहन सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को तल्लीताल क्षेत्र में टैक्सी स्कूटी चालकों की जांच की जा रही थी। इस दौरान हल्द्वानी की ओर से आ रही स्कूटी संख्या यूके-04-टीबी-9947 संदिग्ध रूप से लहराते हुए मॉल रोड की ओर जाती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की तो चालक नशे में पाया गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि पंतनगर निवासी विजय यादव के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी सीज कर दी गई है। साथ ही उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी थार पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन सीज
नैनीताल। बिना नंबर प्लेट और काली फिल्म लगी थार में घूमने आए पर्यटकों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन सीज कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर तल्लीताल गांधी चौक क्षेत्र में पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक थार वाहन बिना नंबर प्लेट के आता दिखाई दिया। जांच करने पर वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म भी लगी मिली। पुलिस के अनुसार नियमों के उल्लंघन को लेकर पूछताछ के दौरान वाहन सवार लोग पुलिस को ही नियम समझाने लगे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह ने बताया कि वाहन स्वामी काशीपुर निवासी मोहम्मद फहीम के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थार वाहन सीज कर दिया गया है। वाहन की आरसी के अनुसार उसका पंजीकरण नंबर यूपी-21-डीक्यू-6800 है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Police Action News 30 June) :
Nainital Police Action News 30 June, Nainital News, Uttarakhand News, Nainital Tourist News, Hotel Staff Assault Case, Delhi Tourists Nainital, Nainital Police Action, Harpal Singh Nainital, Drunk Driving Case Nainital, Traffic Police Action, Scooter Seized Nainital, Black Film Vehicle Action, Thar Vehicle Seized, Road Safety Uttarakhand, Crime News Nainital, Navin Samachar, Hotel Employee Assault Allegation, Tourist Safety in Nainital, Drunk Driving Crackdown Uttarakhand, Illegal Black Film Vehicle Case, Nainital Local News #NainitalNews #UttarakhandNews #TouristSafety #NainitalPolice #CrimeNews #TrafficPolice #DrunkDriving #RoadSafety #Nainital #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
