WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

दोस्ती कलंकित : दोस्त के बुलावे पर गया युवक गोली लगने से मृत मिला, सीमा विवाद में उलझी पुलिस,दर्ज किया अभियोग

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हरिद्वार, 13 जुलाई 2026 (Friendship Tarnished-Young Man Shot Dead)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के हरिद्वार (Haridwar) जनपद के मंगलौर (Manglaur) कोतवाली क्षेत्र में दोस्ती को कलंकित करने वाली घटना सामने आयी है। मोहम्मदपुर जट्ट (Mohammadpur Jatt) निवासी 28 वर्षीय युवक की गोली लगने से मृत्यु हो गयी। परिजनों का आरोप है कि युवक को उसके परिचितों ने दावत के बहाने बुलाया था, जहां उस पर गोली चला दी गयी। घटना उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सीमा क्षेत्र में होने के कारण प्रारंभिक स्तर पर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर असमंजस बना रहा। सीमांकन के बाद घटनास्थल मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड कैबिनेट के 10 बड़े फैसले, रिवर राफ्टिंग नियमावली को मंजूरी, मदरसा बोर्ड की बजट मद होगी समाप्त

Friendship Tarnished-Young Man Shot Dead हरिद्वार के रुड़की में 28 वर्षीय सौरभ को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।मृतक के पिता राजेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर पुलिस ने नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा आरोपितों की तलाश जारी है।

दावत के बहाने बुलाकर ईंट भट्ठे के पीछे ले जाने का आरोप

जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर जट्ट निवासी 28 वर्षीय सौरभ (कुछ प्रारंभिक सूचनाओं में गौरव नाम भी सामने आया है) एक फैक्ट्री में कार्य करता था तथा अपने पिता के साथ खेती में भी सहयोग करता था। उसकी कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार शनिवार शाम उसके परिचित सुमित ने दूरभाष कर दावत करने के बहाने बुलाया। सौरभ गांव के शिव मंदिर के पास पहुंचा, जहां डिंपल और आशीष पहले से मौजूद थे। इसके बाद चारों लोग बूढ़पुर जट्ट स्थित एक ईंट भट्ठे के पीछे पहुंचे।

तीन युवकों पर गोली चलाने का आरोप

शिकायत के अनुसार कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर अनुज, रोबिन और प्रद्युम्न वहां पहुंचे। आरोप है कि प्रद्युम्न ने तमंचे से सौरभ पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी। घटना के बाद सभी आरोपित वहां से चले गये।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सचिवालय और विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये से अधिक की ठगी, दंपति के विरुद्ध अभियोग दर्ज

सीमा विवाद के कारण जांच में हुई देरी

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। उत्तराखंड की मंगलौर पुलिस और उत्तर प्रदेश के पुरकाजी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल किस राज्य की सीमा में है, इसे लेकर कई घंटे तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सीमांकन कराया गया, जिसमें घटनास्थल उत्तराखंड के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में पाया गया। इसके बाद मंगलौर पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आये हैं, जिनकी बारीकी से पड़ताल की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था तथा इसमें अन्य व्यक्तियों की भूमिका रही या नहीं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : जिला प्रशासन की अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, 4 लाइसेंस निरस्त, 4 अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर
Tags (Friendship Tarnished-Young Man Shot Dead) :

Friendship Tarnished-Young Man Shot Dead, Uttarakhand News, Haridwar News, Manglaur News, Hindi News, Crime News, Murder News, Police Investigation, Law News, Border Dispute News, Haridwar Crime News, Manglaur Murder Case Latest Update, Friend Called For Party Murder Case, Uttarakhand Uttar Pradesh Border Investigation, Haridwar Police Investigation News, Manglaur Shooting Case Update, Murder Investigation Uttarakhand, Uttarakhand Crime Latest News, Police Action Haridwar News, #Uttarakhand #Haridwar #Manglaur #CrimeNews #Murder #PoliceInvestigation #LawNews #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply