नवीन समाचार, देहरादून, 13 जुलाई 2026 (UK Polices Operation 4600 Grade Pay)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) में सोमवार को पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे बढ़ाने की मांग एक बार फिर प्रमुखता से उठाई गई है। स्वयं को विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा पुलिसकर्मियों के समर्थक बताने वाले लोगों, जिनमें पुलिसकर्मियों के परिजन भी शामिल बताए गये, ने पुलिस मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के लिए 4600 ग्रेड पे लागू करने की मांग दोहराते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया। पुलिस ने मुख्यालय से पहले बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कुछ समय के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, हालांकि स्थिति शीघ्र सामान्य भी हो गयी।
पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारियों के अनुरूप ग्रेड पे बढ़ाने की मांग
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उत्तराखंड पुलिस के जवान चौबीसों घंटे कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वीआईपी ड्यूटी, आपदा प्रबंधन तथा अन्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सेवाएं देते हैं। इसके बावजूद उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप ग्रेड पे नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज कराने की अपील की। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा और प्रशासन ने स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।
अनुशासित बल होने के कारण पहले गुप्त रूप से चला था ‘ऑपरेशन 4600 ग्रेड पे’
उत्तराखंड पुलिस के जवानों की ग्रेड पे संबंधी मांग पहली बार वर्ष 2021-22 में व्यापक चर्चा में आयी थी। अनुशासित बल होने के कारण पुलिसकर्मी प्रत्यक्ष रूप से आंदोलन या हड़ताल नहीं कर सकते थे। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया और डाक के माध्यम से मुख्यमंत्री तथा पुलिस मुख्यालय को बड़ी संख्या में पोस्टकार्ड और पत्र भेजकर अपनी मांगें उठायी थीं। इस मुहिम को सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन 4600 ग्रेड पे’ नाम दिया गया था।
उस समय मुख्य रूप से वर्ष 2001-2002 बैच के आरक्षियों ने 20 वर्ष की सेवा पूरी होने पर 4600 ग्रेड पे देने की मांग उठायी थी। उनका कहना था कि पूर्व की सेवा उन्नयन व्यवस्था और बाद में नियमों में हुए बदलाव के कारण वे वेतन विसंगति का सामना कर रहे हैं।
परिजन भी उतरे थे मैदान में, सरकार ने निकाला था मध्य मार्ग
उस दौरान पुलिसकर्मियों के परिजनों ने भी विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर आंदोलन को समर्थन दिया था। बढ़ते दबाव के बीच राज्य सरकार ने तत्कालीन व्यवस्था में संशोधन करते हुए अपर उप निरीक्षक का नया पद सृजित कर 4200 ग्रेड पे देने का निर्णय लिया था। हालांकि 4600 ग्रेड पे की मूल मांग पूरी नहीं होने के कारण असंतोष पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ।
सोशल मीडिया पर फिर सक्रिय हुई मांग
हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन 4600 ग्रेड पे’ से संबंधित पोस्ट और वीडियो फिर प्रसारित होने लगे हैं। इसी पृष्ठभूमि में सोमवार को पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन हुआ। पुलिस मुख्यालय पूर्व में भी स्पष्ट कर चुका है कि पुलिसकर्मी सोशल मीडिया नीति का पालन करें तथा अनुशासित बल की मर्यादा बनाए रखें। विभाग समय-समय पर इंटरनेट मीडिया की निगरानी भी करता रहा है।
फिलहाल राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में कोई नई घोषणा नहीं की गयी है, जबकि प्रदर्शनकारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने के संकेत दिए हैं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (UK Polices Operation 4600 Grade Pay) :
UK Polices Operation 4600 Grade Pay, Uttarakhand Police Grade Pay, Operation 4600 Grade Pay, Uttarakhand Police News, Dehradun News, Police Headquarters Dehradun, Police Family Protest, Grade Pay 4600, Uttarakhand Latest News, Pushkar Singh Dhami, Police Employees News, Uttarakhand Government, Police Protest, Dehradun Today News, Police Welfare, Navin Samachar, #Uttarakhand #Dehradun #Police #GradePay4600 #Operation4600 #PoliceHeadquarters #UttarakhandPolice #LatestNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
















