नवीन समाचार, नैनीताल, 20 जुलाई 2026 (Probe Ordered into Lake Bridge Toll)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) नगर पालिका परिषद की लेक ब्रिज (Lake Bridge) चुंगी की निविदा को लेकर उठे विवाद के बीच जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर दी है। समिति को दो सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर तथ्यों एवं निष्कर्षों सहित अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार लेक ब्रिज चुंगी की निविदा को लेकर जनमानस में विरोध की स्थिति बनी हुई है। जनभावनाओं और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
तीन प्रमुख बिंदुओं पर होगी जांच
जांच समिति में उप जिलाधिकारी नैनीताल, डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी (Dr. R.S. Tolia Uttarakhand Academy of Administration) के उप निदेशक (वित्त) तथा लोक निर्माण विभाग (Public Works Department-PWD) के प्रांतीय खंड, नैनीताल के अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है।
समिति विशेष रूप से निम्न बिंदुओं की जांच करेगी—
- क्या तकनीकी निविदा प्रक्रिया अधिप्राप्ति नियमावली के अनुरूप संपन्न हुई।
- क्या निविदा प्रक्रिया सेवा शर्तों एवं निर्धारित नियमों का पालन करते हुए पूरी की गई।
- क्या नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा-96 के प्रावधानों के अनुरूप आयोजित की गई।
जिलाधिकारी ने समिति को सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
बोर्ड बैठक में हुआ था जोरदार विवाद
उल्लेखनीय है कि शनिवार को आयोजित नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में चुंगी ठेकों के आवंटन का मुद्दा सबसे अधिक विवाद का कारण बना था। कई सभासदों ने आरोप लगाया था कि पहले इस विषय पर बोर्ड बैठक में निर्णय लेने की बात कही गई, लेकिन बाद में बैठक से पहले ही निविदा आवंटित कर दी गई।
सभासदों ने यह भी आपत्ति जताई थी कि नई व्यवस्था के तहत नगर की तीन प्रवेश चुंगियों पर दोपहिया वाहनों से भी प्रवेश शुल्क लेने का प्रावधान कर दिया गया है।
अधिशासी अधिकारी और सभासदों के बीच हुई थी तीखी नोकझोंक
बैठक के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और सभासदों के बीच तीखी बहस हुई। अधिशासी अधिकारी द्वारा कुछ सभासदों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाए जाने के बाद माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और तीखी नोकझोंक के चलते बैठक हंगामेदार हो गई। स्थिति बिगड़ने पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी।
अधिकारियों ने किया स्थानांतरण का अनुरोध
बैठक के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने शहरी विकास विभाग के सचिव को संबोधित एक पत्र पालिकाध्यक्ष को सौंपा। पत्र में कार्यालय के तनावपूर्ण वातावरण का उल्लेख करते हुए अधिकारियों ने अन्य स्थान पर स्थानांतरण किए जाने का अनुरोध किया।
उधर, एक दिन पूर्व शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) ने भी कहा था कि यदि चुंगी संबंधी निर्णय बोर्ड की विधिवत स्वीकृति के बिना लिया गया है तो उसे निरस्त किया जाएगा तथा शासन स्तर पर भी पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अब जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई निर्भर करेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Probe Ordered into Lake Bridge Toll) :
Probe Ordered into Lake Bridge Toll, Nainital News, Lake Bridge Toll, Nainital Municipality, Tender Controversy, Lalit Mohan Rayal, Urban Development, Uttarakhand News, Municipal Board, Local Governance, Investigation Committee, Civic News, Hindi News, Nainital Politics, Local News, Navin Samachar, Nainital Lake Bridge Toll Tender Investigation, DM Lalit Mohan Rayal Inquiry Committee, Nainital Municipality Tender Controversy, Lake Bridge Chungi News Today, Nainital Board Meeting Dispute, Uttarakhand Urban Development News, Nainital Toll Tender Investigation Latest, Municipal Tender Probe Uttarakhand, Lake Bridge Entry Fee Controversy Nainital, Nainital Local News July 2026, #Nainital #LakeBridge #Uttarakhand #Municipality #Tender #Investigation #LocalGovernance #UrbanDevelopment #LocalNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















