WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

कौन्ता-हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की उच्चस्तरीय जांच के आदेश, सूखाताल में स्वच्छता अभियान, रजवार को श्रद्धांजलि, नेटवर्क में सुधार के निर्देश, देसी शराब के साथ गिरफ्तारी व मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरुआत

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की होगी उच्चस्तरीय जांच, जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय समिति गठित की

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जुलाई 2026 (Nainital Todays News 23 July 2026)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के ओखलकांडा (Okhalkanda) विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत निर्मित कौन्ता-ककोड़-हरीशताल मोटर मार्ग की निर्माण गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय समिति गठित कर तीन सप्ताह के भीतर स्थलीय निरीक्षण के बाद विस्तृत एवं तथ्यपरक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दो से अधिक बच्चों वाले प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने पर रोक संबंधी प्रावधान, देहरादून की पहाड़ियों में अवैध निर्माण, सड़क परियोजना में सात हजार पेड़ों के कटान, हल्द्वानी के होटल और लेखा संघ की वरिष्ठता संबंधी याचिकाओं पर हाईकोर्ट के निर्देश

बताया गया है कि मोटर मार्ग की निर्माण गुणवत्ता को लेकर विभिन्न जनप्रतिनिधियों से शिकायतें प्राप्त होने के बाद जिलाधिकारी ने यह निर्णय लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष मूल्यांकन कराने के लिए स्थल निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण के निर्देश दिए हैं।

जांच समिति में मुख्य विकास अधिकारी (Chief Development Officer) को अध्यक्ष तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीक्षण अभियंता और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को सदस्य बनाया गया है। समिति निर्माण गुणवत्ता के साथ-साथ संबंधित अभिलेखों की भी जांच करेगी। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को समिति को पूर्ण सहयोग देने तथा सभी तकनीकी अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में किसी भी स्तर पर अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सूखाताल में राज्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का स्वच्छता अभियान, 350 विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 815961211उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर स्थित सूखाताल (Sukhatal) झील परिसर में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (Uttarakhand State Legal Services Authority) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

अभियान के दौरान झील एवं आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक, कांच की बोतलें, खाद्य सामग्री के रैपर सहित अन्य अपशिष्ट एकत्र कर सफाई की गई। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप मणि त्रिपाठी (Pradeep Mani Tripathi) ने बताया कि निरीक्षण के दौरान झील क्षेत्र में फैले कचरे और सार्वजनिक बेंचों के दुरुपयोग की शिकायतें मिलने पर पूर्व में नगर पालिका परिषद को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परिसंपत्तियों का नियमित रखरखाव संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। अभियान के अंत में पौधरोपण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने ‘ना गंदगी करेंगे, ना किसी को करने देंगे’ का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, नगर पालिका, वन विभाग तथा नगर के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 350 विद्यार्थियों ने श्रमदान किया।

उक्रांद ने संस्थापक सदस्य नरेंद्र सिंह रजवार को श्रद्धांजलि अर्पित की

Nainital Todays News 23 July 2026उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) की नगर इकाई ने पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह रजवार (Narendra Singh Rajwar) के असामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा में वक्ताओं ने रजवार के कर्मचारी हितों तथा उत्तराखंड राज्य आंदोलन में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद दल की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया और अपने पूरे सार्वजनिक जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। इस अवसर पर डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, श्याम नारायण, अंबा दत्त बवाड़ी, प्रकाश पांडे, पान सिंह सिजवाली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पानी की टंकी बनी मौत का कुआं : हल्द्वानी के गौलापार में हृदयविदारक हादसा, बेटों को बचाने टैंक में उतरी मां की भी गई जान, तीन मौतों से गांव में मातम

कमजोर मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में 15 दिन के भीतर सुधार के निर्देश, सीडीओ ने दूरसंचार कंपनियों के साथ की समीक्षा बैठक

c81e728d9d4c2f636f067f89cc14862c 442910955उत्तराखंड के नैनीताल जनपद में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) अरविंद कुमार पांडे (Arvind Kumar Pandey) ने मोबाइल नेटवर्क की कमजोर स्थिति वाले क्षेत्रों में 15 दिनों के भीतर सुधार के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएसएनएल (BSNL), जियो (Jio), एयरटेल (Airtel), इंडस टावर्स (Indus Towers) और वोडाफोन आइडिया (Vi) के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक कर नेटवर्क समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में बताया गया कि नेटवर्क की कमी से विभिन्न ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रणालियां, सरकारी पोर्टल, मोबाइल एप्लिकेशन तथा विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

सीडीओ ने विशेष रूप से हल्द्वानी-भीमताल, हल्द्वानी-भुजियाघाट-नैनीताल मार्ग, कोटाबाग, पंगोट, धारी, रामनगर के ढिकुली क्षेत्र तथा ओखलकांडा के नेटवर्क प्रभावित इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर नेटवर्क मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण नैनीताल में बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी अत्यंत आवश्यक है।

बेतालघाट पुलिस ने 62 पाउच अवैध देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के बेतालघाट (Betalghat) क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 62 पाउच देसी मसालेदार शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी (Vijay Singh Negi) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गंगरेटी निवासी अनूप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 62 पाउच देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

डीएसए की मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन सनवाल और लेक व्यू स्कूल ने दर्ज की जीत

उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में डीएसए (DSA) द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में नगर के विभिन्न विद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन (District Bar Association) के अध्यक्ष अरुण बिष्ट (Arun Bisht) रहे। पहले मुकाबले में सनवाल स्कूल (Sanwal School) ने सेंट जॉन्स स्कूल (St. John’s School) को 6-0 से पराजित किया, जबकि दूसरे मैच में लेक व्यू पब्लिक स्कूल (Lake View Public School) ने मदर्स हार्ट स्कूल (Mother’s Heart School) को 6-1 से हराया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका शेखर और राहुल ने निभाई। इस अवसर पर फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत सहित अनेक खेल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में युवक अचेत अवस्था में मिला, चिकित्सालय में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Todays News 23 July 2026) :

Nainital Todays News 23 July 2026, Uttarakhand News, Nainital News, PMGSY Road Quality Investigation, Okhalkanda Road News, Sukhatal Cleanliness Drive, Legal Services Authority Nainital, Mobile Network Improvement Nainital, Betalghat Liquor Seizure, Nainital Taxi Accident, Jyolikot Accident News, DSA Mini Football Tournament, UKD Narendra Singh Rajwar Tribute, Local Administration Uttarakhand, Nainital District Updates, Uttarakhand Regional News, #UttarakhandNews #NainitalNews #PMGSY #Sukhatal #MobileNetwork #Betalghat #RoadSafety #Football #LocalNews #NavinSamachar

Leave a Reply