नवीन समाचार, नैनीताल, 16 सितंबर 2026 (Tyre Doctor-Kamala Negi Nainital UK)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के रामगढ़ (Ramgarh) क्षेत्र के ओड़ाखान (Odakhan) गांव की 54 साल की कमला नेगी (Kamla Negi) ने उस काम में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसे आमतौर पर पुरुषों से जोड़कर देखा जाता है। वह साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल और कार से लेकर ट्रक, बस और जेसीबी (JCB) जैसे भारी वाहनों के टायरों के पंचर खुद ठीक करती हैं।

कभी इस काम के लिए ताने सुनने वाली कमला आज स्थानीय लोगों के लिए ‘टायर डॉक्टर’ (Tyre Doctor), ‘आयरन लेडी’ (Iron Lady) और ‘टायर स्पेशलिस्ट’ (Tyre Specialist) के रूप में जानी जाती हैं, और दूरस्थ क्षेत्र में पंचर बनाकर मेहनताना कमाने के साथ परेशानी में फंसे वाहन चालकों की मददगार भी बनती हैं ।
25 किलोमीटर के दायरे में भरोसे का ठिकाना
रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग (Ramgarh-Mukteshwar Road) पर ओड़ाखान में स्थित उनकी दुकान आसपास के लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों के लिए दूर तक कोई अन्य दुकान न होने के कारण बेहद उपयोगी है। रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग पर ओड़ाखान में कमला की पंचर की दुकान के आसपास लगभग 25 किलोमीटर के दायरे में दूसरी पंचर की दुकान नहीं है। ऐसे में स्थानीय लोगों के अलावा इस मार्ग से गुजरने वाले पर्यटकों और अन्य वाहन चालकों के लिए भी उनकी दुकान महत्वपूर्ण पड़ाव बन गई है।
दुकान के पास ही उनका घर है। दुकान पर उनका संपर्क नंबर भी लगाया गया है, ताकि रात के समय भी जरूरतमंद उनसे संपर्क कर सकें। आपात स्थिति (Emergency) में जरूरत पड़ने पर लोग उन्हें फोन कर बुला लेते हैं।
किराए की साइकिलों से शुरू हुआ सफर
कमला का यह सफर वर्ष 2004 में किराए पर अपने पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्र में साइकिल देने के छोटे से काम से शुरू हुआ और धीरे-धीरे बड़े वाहनों के टायर ठीक करने तक पहुंच गया। उन्होंने लगभग दो दशक पहले वर्ष 2004 में बच्चों को किराए पर साइकिल देना शुरू किया था। साइकिल पंचर होने पर उसे ठीक कराने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति के पास ले जाने के बजाय उन्होंने खुद ही पंचर जोड़ना सीखना शुरू किया।
धीरे-धीरे लोग उनके पास स्कूटर और मोटरसाइकिल के पंचर लेकर आने लगे। काम बढ़ने के साथ कमला ने बड़े वाहनों के टायरों को ठीक करना भी सीख लिया। इसके बाद साइकिल के छोटे पंचर से शुरू हुआ उनका काम कार, ट्रक और बस से होते हुए जेसीबी के भारी टायरों तक पहुंच गया।
तानों का जवाब हुनर से दिया
जब कमला ने पंचर और वाहन सर्विसिंग (Vehicle Servicing) का काम शुरू किया, तब एक महिला को हाथों में बड़े औजार लेकर इस तरह काम करते देख लोगों को यह असामान्य लगता था। उन्हें ताने सुनने पड़े और तरह-तरह की बातें भी हुईं। लेकिन कमला ने इन बातों को काम के रास्ते में बाधा नहीं बनने दिया।
वह लगातार काम सीखती रहीं और अपने हुनर को मजबूत करती गईं। आज वही लोग जरूरत पड़ने पर अपनी गाड़ी का पंचर ठीक कराने के लिए कमला को बुलाते हैं।
जेसीबी सहित बड़े वाहनों के टायर भी संभालती हैं
कमला का काम केवल पंचर जोड़ने तक सीमित नहीं है। वह बाइक और कार की सर्विसिंग भी करती हैं। उनके पास साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, ट्रक और बस के टायर लेकर लोग पहुंचते हैं।
जरूरत पड़ने पर वह जेसीबी जैसे भारी वाहन के टायर का पंचर भी खुद ठीक करती हैं। बड़े और भारी टायरों के साथ काम करने के लिए शारीरिक मेहनत के साथ तकनीकी कौशल की भी जरूरत होती है, जिसे उन्होंने वर्षों के अभ्यास से हासिल किया है।
पति से सीखा काम, परिवार ने दिया साथ
कमला के इस सफर में उनके पति हयात सिंह नेगी (Hayat Singh Negi) का भी साथ रहा। कमला ने अपने पति से वाहन सर्विसिंग और पंचर ठीक करने का काम सीखने की इच्छा जताई थी। धीरे-धीरे उन्होंने इस काम में दक्षता हासिल कर ली और आज बड़े वाहनों के टायर भी स्वयं संभाल लेती हैं।
उनके पति खेती और बागवानी का काम देखते हैं। उनकी बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि उनका बेटा सेना में कार्यरत है।
दूसरी महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा
कमला ने अपने लिए रोजगार का रास्ता बनाने के साथ अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है। वह महिलाओं से जुड़े एक सामाजिक संगठन के साथ काम करती हैं और कृषि तथा स्वरोजगार (Self Employment) के माध्यम से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
उनके काम और प्रयासों के लिए अलग-अलग सामाजिक संस्थाओं की ओर से उन्हें सम्मान और प्रशस्ति पत्र भी मिल चुके हैं। कमला नेगी की कहानी इस बात को सामने रखती है कि पारंपरिक रूप से किसी एक वर्ग या लिंग से जुड़े माने जाने वाले काम में भी कौशल और निरंतर प्रयास से अपनी पहचान बनाई जा सकती है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Tyre Doctor-Kamala Negi Nainital UK) :
Tyre Doctor-Kamala Negi Nainital UK, Uttarakhand News, Nainital News, Ramgarh News, Odakhan News, Kamla Negi Tyre Doctor, Uttarakhand Women Entrepreneur, Uttarakhand Women Success Story, Women Tyre Mechanic India, Female Tyre Specialist Uttarakhand, Ramgarh Mukteshwar Road, JCB Tyre Repair Woman, Uttarakhand Inspirational Story, Women Self Employment Uttarakhand, Mountain Woman Success Story, Uttarakhand Local News,#UttarakhandNews #NainitalNews #KamlaNegi #TyreDoctor #WomenEntrepreneur #WomenEmpowerment #UttarakhandWomen #Ramgarh #Mukteshwar #InspirationalStory #SelfEmployment #JCBTyre #WomenMechanic #MountainWoman #SuccessStory

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।