यूपी में डंपर-कार की भीषण टक्कर में उत्तराखंड के तीन लोगों की मौत, दो बच्चे घायल; बुलडोजर से निकालने पड़े शव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, पीलीभीत, 28 सितंबर 2026 (Accident-3 Uttarakhandi killed in UP)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit) जनपद में पूरनपुर-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-730) पर सोमवार दोपहर डंपर और कार की आमने-सामने की भीषण टक्कर में उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधमसिंह नगर (Udham Singh Nagar) जनपद के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं साधना और शेफाली तथा कार चालक तारक गाइन शामिल हैं। दुर्घटना में कार सवार दो नाबालिग भाई-बहन भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

Accident-3 Uttarakhandi killed in UPप्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक और घायल उधमसिंह नगर के सितारगंज (Sitarganj) क्षेत्र के शक्तिफार्म (Shakti Farm) नंबर 3 के रहने वाले बताए गए हैं। परिवार कार से एक पारिवारिक नामकरण संस्कार में शामिल होने जा रहा था, तभी पूरनपुर-खुटार मार्ग पर यह दुर्घटना हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में फंस गया चालक

बताया गया है कि उत्तराखंड के काशीपुर में पंजीकृत कार संख्या UK18A-6243 पूरनपुर से खुटार की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे डंपर संख्या UP31BT-5892 से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक तारक गाइन वाहन के भीतर फंस गए।

दुर्घटना में कार सवार महिला साधना पत्नी सनातन, शेफाली पत्नी दुलाल और कार चालक तारक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साधना का बेटा शांतनु, बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गए। बालिका खुशबू की भी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला मुख्यालय के लिए रेफर किया गया है।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायलों को बाहर निकालकर चिकित्सालय भेजा गया। चालक के शव को कार से बाहर निकालने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी तथा बुलडोजर और क्रेन की सहायता ली गई।

पीलीभीत में भीषण हादसा:पूरनपुर-खुटार हाईवे पर डंपर से टकराई कार, तीन लोगों  की मौत, तीन घायल - Three People Killed As Car Collides With Dumper On  Puranpur-khutar Highway In Pilibhit ...कार के पीछे ‘गौरक्षक दल’ लिखा हुआ भी मिला है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरीश रावत ने बताई अपनी अंतिम इच्छा, बोले-अंतिम यात्रा हरिद्वार के प्रतिनिधि के तौर पर निकले

डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार

दुर्घटना के बाद पूरनपुर-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

क्षेत्राधिकारी पूरनपुर विधि भूषण मौर्य के अनुसार, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हुई है और घायल बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह दुर्घटना उत्तराखंड के एक परिवार के लिए उस समय बड़ी त्रासदी में बदल गई, जब वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे। मामले में पुलिस की जांच और डंपर चालक की तलाश जारी है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  19 वर्षीय बेटी से पिता कर रहा था कई वर्षों से दुष्कर्म, मां ने देख लिया... अब पुलिस कर रही है जांच शुरू
Tags (Accident-3 Uttarakhandi killed in UP) :

Accident-3 Uttarakhandi killed in UP, Pilibhit Accident, Uttarakhand News, Udham Singh Nagar News, Sitarganj News, Shakti Farm News, Puranpur Khutar Highway Accident, NH 730 Accident, Dumper Car Collision, Uttarakhand Family Accident, Pilibhit Road Accident, Sadhana Shefali Tarak Gain, Sitarganj Accident News, Puranpur Accident News, Road Accident Today, Uttarakhand Accident News, Puranpur Khutar Highway, Minor Brother Sister Injured, Pilibhit Police, #PilibhitAccident #UttarakhandNews #UdhamSinghNagar #Sitarganj #ShaktiFarm #Puranpur #RoadAccident #NH730 #PilibhitNews #UttarakhandAccident

Leave a Reply