नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जून 2023। (Dead body of Haryana’s big exporter found on Nainital-Haldwani road) रविवार को नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर आमपड़ाव के निकट मटियाल तोक के पास गधेरे में एक व्यक्ति का बेहद सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव हरियाणा पुलिस के द्वारा नैनीताल की ज्योलीकोट पुलिस की मदद से बरामद किया गया।
बताया गया है कि करीब 35 वर्षीय मृतक फरीदाबाद हरियाणा निवासी नगेंद्र चौधरी पुत्र रणजीत चौधरी फरीदाबाद के कपड़े के बड़े एक्सपोर्टर थे। गत 30 मई को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उनके फोन की लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस उनके भाई-बहन आदि के साथ उन्हें तलाशते हुए यहां पहुंचे थे। शव मटियाल तोक के पास के गधेरे में सड़क से करीब 100 मीटर दूर बरामद हुआ।
ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी व अन्य परिजन भी पहुंच रहे हैं। मौत के कारणों की जांच हरियाणा पुलिस के विवेचकों के द्वारा ही की जाएगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- रानीबाग में रोडवेज बस ने 5 वर्षीय बालिका को कई मीटर तक घसीटा, आक्रोश-पथराव, ज्योलीकोट से हल्द्वानी तक जाम
- रुद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग पर टांडा जंगल में स्कॉर्पियो और स्कूटी की भीषण भिड़ंत, तीन कर्मचारी दोस्तों की दर्दनाक मृत्यु
- कुमाऊं विश्वविद्यालय: 13 वर्षों के उपरांत नई नियुक्तियां, विधि संस्थान के स्थानांतरण का विरोध व युवा वैज्ञानिक पुरस्कार, उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षा परिणाम की तिथि
- काठगोदाम-रानीबाग के बीच जाम से मिलेगी मुक्ति: काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास को मिली स्वीकृति
- कोरोना काल में महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में आरक्षी को कर दिया था सेवा से निष्कासित, उच्च न्यायालय ने किया आदेश निरस्त
- भीमताल में युवतियों के शोषण के विरोध में आक्रोश, नैनीताल कांग्रेस नगर अध्यक्ष की नियुक्ति,देवगुरु धाम पहुँचकर भी दर्शन नहीं कर पाईं पूर्व सीएम व जंगलों में धधकी आग
- नैनीताल नगर पालिका: निविदा की कठोर शर्तों में हाईकोर्ट से बड़ी ढील
- सियाचिन में तैनात उत्तराखंड के वीर ‘दीपक’ का बलिदान
- ‘लो-कार्ब या लो-फैट’ नहीं, दिल की सेहत का असली आधार निकली भोजन की गुणवत्ता
- भीमताल: पहचान छिपाकर युवतियों के शोषण-35 लाख रुपये तक ऐंठने का आरोप, संदिग्ध आरोपित के कमरे से 6 मोबाइल बरामद, क्षेत्र में आक्रोश
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
