नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जून 2023। (Dead body of Haryana’s big exporter found on Nainital-Haldwani road) रविवार को नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर आमपड़ाव के निकट मटियाल तोक के पास गधेरे में एक व्यक्ति का बेहद सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव हरियाणा पुलिस के द्वारा नैनीताल की ज्योलीकोट पुलिस की मदद से बरामद किया गया।
बताया गया है कि करीब 35 वर्षीय मृतक फरीदाबाद हरियाणा निवासी नगेंद्र चौधरी पुत्र रणजीत चौधरी फरीदाबाद के कपड़े के बड़े एक्सपोर्टर थे। गत 30 मई को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उनके फोन की लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस उनके भाई-बहन आदि के साथ उन्हें तलाशते हुए यहां पहुंचे थे। शव मटियाल तोक के पास के गधेरे में सड़क से करीब 100 मीटर दूर बरामद हुआ।
ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी व अन्य परिजन भी पहुंच रहे हैं। मौत के कारणों की जांच हरियाणा पुलिस के विवेचकों के द्वारा ही की जाएगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- दूध के बर्तन में थूकने के आरोप का वीडियो सामने आने पर रुद्रपुर में जांच शुरू
- रक्षाबंधन पर नहीं होगा चंद्रग्रहण का असर, भद्रा भी नहीं; लेकिन राहुकाल में राखी बांधने से बचने की सलाह
- भीमताल : बिजली गुल होने के बाद ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के 39 वर्षीय युवक का शव, करंट से मृत्यु की संभावना
- तीन बच्चों के विद्यालय जाने के बाद लड़े पति-पत्नी, मामूली घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या का आरोप, दौरान हुई घटना
- पौड़ी के मासौ गांव में मुर्गी बाड़े में फंसा गुलदार, सुरक्षित निकालने में जुटा वन विभाग
- अभाविप को हराकर काले झंडे के बैनर से जीते करन सती ने अब थामा अभाविप का दामन
- ज्योलीकोट में दूषित पानी से 60 से अधिक लोग बीमार, बच्चों को आईसीयू में भर्ती कराने की नौबत, जल संस्थान ने कराई स्रोतों की सफाई, जलापूर्ति में किया बदलाव
- नंदा देवी महोत्सव की तकनीकी निविदाएं खुलीं, खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, नेपाल बाढ़ प्रभावितों के लिए हेल्पलाइन नंबर, न्याय रथ, साईं मंदिर का स्थापना दिवस
- रक्षाबंधन से पहले मिठाई कारखानों पर छापे, कीड़े-मकौड़ों वाली मिठाई और मिलावटी मावा मिला; 5 क्विंटल से अधिक सामग्री नष्ट
- नई पहल : सरकारी चिकित्सक शाम को सरकारी चिकित्सालयों में कर सकेंगे निजी प्रैक्टिस, तीन शर्तों के साथ मिलेगी छूट
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
